{“_id”:”69db91fb9f1b624e710dc9db”,”slug”:”indian-cricketers-sachin-tendulkar-and-virat-kohli-paid-tribute-to-legendary-singer-asha-bhosle-2026-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Asha Bhosle: ‘ऐसा लगता है समय ही थम गया,’ आशा भोसले के निधन पर सचिन का भावुक पोस्ट; कोहली ने भी दी श्रद्धांजलि”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:07 PM IST
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

आशा भोसले के साथ सचिन तेंदुलकर
– फोटो : IANS
विस्तार
महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने शोक व्यक्त किया है। आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।


