इंडियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट जगत को तगड़े-तगड़े बल्लेबाज दिए हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी उन सबसे खास लगते हैं. केवल 15 साल की उम्र में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा. RCB के खिलाफ उनकी 26 गेंद में 78 रन की पारी ने टी20 क्रिकेट को नया आयाम दिया है. उनकी इस पारी ने बड़े-बड़े दिग्गजों को स्तब्ध कार दिया है. वीरेंदर सहवाग ने कहा कि वैभव की बैटिंग में एक पागलपन नजर आता है.
वैभव की बैटिंग पर पूर्व क्रिकेटरों का रिएक्शन
वीरेंदर सहवाग अपने समय के सबसे खूंखार बल्लेबाज हुआ करते थे. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर कहा कि ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं, जो केवल 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में इस तरह का उत्साह पैदा करते हों. उन्होंने कहा कि वैभव के पागलपन और निडरता का एक खास तरीका है और उनके लिए आसमान ही आखिरी सीमा नजर आती है. वहीं रविचंद्रन आश्विन ने वैभव को नया नाम देकर उन्हें ‘Vaiball Suryavanshi’ कहा.
Not many can provide this kind of excitement at this age, that he does it at 15 is another matter. There is a method to his madness, fearlessness and sky is the limit for Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/f6WtDLitO9
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) April 10, 2026
बड़े-बड़े गेंदबाज डर रहे हैं
स्टार स्पोर्ट्स के शो पर चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा कि बड़े-बड़े गेंदबाज भी वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं. इरफान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में किसी 15 साल के खिलाड़ी को ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते और बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते नहीं देखा है. इरफान ने कहा कि 15 साल का बच्चा ही तो है और उन्हें ऐसा करते देखना अविश्वसनीय है. साथ ही उन्होंने थ्योरी भी दी है कि वैभव का माइंडसेट ही ऐसा हो सकता है कि वो बड़े गेंदबाजों को ही टारगेट करेंगे.
दूसरी ओर हरभजन सिंह ने कहा कि जोश हेजलवुड सोचकर आए होंगे कि वे ऑस्ट्रेलिया के टॉप गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन वैभव ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके ओवर में 19 रन कूट डाले.
वीडियो गेम जैसा लगता है
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को ऐसे खेलते हैं, जैसे यह कोई वीडियो गेम हो. उन्होंने कहा कि कभी 15 साल के खिलाड़ी को देख टी20 बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं लगी. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाजों की पहली गेंद पर बाउंड्री बटोरी है.
Never has a 15-year-old made T20 batting look so easy. The bowlers he has hit for a boundary on their first ball include Bumrah, Hazelwood, Bhuvi – all big stars. Vaibhav Sooryavanshi plays cricket like it is a video game.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 10, 2026
This is insane!
This is Vaiball Suryanvanshi.
Let’s vibe with this fella🔥🔥#ipl2026 pic.twitter.com/nSeNnJiLBa
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) April 10, 2026
यह भी पढ़ें:
अगर IPL ऑक्शन में गए Vaibhav Suryavanshi तो मिलेंगे 50 करोड़ रुपये, अचानक क्यों होने लगी ऐसी चर्चा?

