लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pbks Vs Srh Live Score:अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, हेड के साथ साझेदारी जारी – Pbks Vs Srh Ipl Live Score: Punjab Kings Vs Sunrisers Hyderabad Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:48 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की अच्छी शुरुआत

पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने दमदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक उनका योगदान ज्यादा है।

03:32 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:07 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कामिंदु मेंडिस।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

इम्पैक्ट सब: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

03:01 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। सनराइजर्स ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलील अरोड़ा को मौका मिला है, जबकि प्रफुल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं। 

02:44 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

पंजाब के कूपर कोनोली ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ डेब्यू मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा और अगले मैच में भी तेज 36 रन बनाए। उनकी फॉर्म टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। वहीं, सनराइजर्स के नीतीश कुमार रेड्डी भी शानदार लय में हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला और गेंदबाजी में भी प्रभाव डाला। एक ऑलराउंडर के रूप में उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

02:32 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: टीम में होगा कोई बदलाव?

पंजाब किंग्स दिन के मैच को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दे सकती है। हरप्रीत बराड़ को विजयकुमार विशाक की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, खासकर तब जब कूपर कॉनॉली गेंदबाजी विकल्प नहीं हैं।सनराइजर्स हैदराबाद संभवतः अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि ब्रायडन कार्स और लियाम लिविंगस्टोन के बीच परिस्थितियों के अनुसार चयन हो सकता है।

02:16 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: ओपनर्स की टक्कर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पिछले दो वर्षों में सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 5.4 ओवर में 82 रन जोड़कर अपनी विस्फोटक क्षमता का नमूना पेश किया। वहीं, पंजाब किंग्स के पास भी मजबूत ओपनिंग जोड़ी है, जिनमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या शामिल हैं।

02:04 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: अजेय चल रही है पंजाब की टीम

आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैच की सबसे बड़ी खासियत दोनों टीमों की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ियों के बीच मुकाबला है। पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है। कोलकाता में बारिश के कारण उनका पिछला मैच प्रभावित हुआ था, लेकिन अब टीम न्यू चंडीगढ़ में वापसी करते हुए अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, उनके सामने एक बड़ी चुनौती होगी सनराइजर्स हैदराबाद की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी।

02:02 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, हेड के साथ साझेदारी जारी

IPL Live Cricket Score, PBKS vs SRH Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर है। पहले मैच में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। सनराइजर्स की टीम इस मैच से लय हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स की टीम की नजरें घरेलू मैदान पर दम दिखाने की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी:खिड़की पर क्यूआर, फ्रिज में बीयर; मुरैना में महिला चला रही थी हाइटेक अवैध शराब ठेका, ऐसे खुला राज – Mp News Woman Busted Running Hi-tech Illegal Liquor Shop Via Qr Code In Morena

अमृतसर में एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन:सात उड़ानों का रूट बदला, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क – Suspicious Drones Spotted Near Amritsar Airport Routes Of Seven Flights Changed

नेपाल जलप्रलय के 12 दिन:पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन; आंसुओं के बीच नुकसान के आंकड़े – Nepal Flood 12 Days Toxic Water Skin Infections Damage Death Toll

Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies – Entertainment News: Amar Ujala

फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर:प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान; Pm मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर – France First Hindu Temple Inauguration 40 Countries Pm Modi Relations New Heights

बागपत:एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, पांच श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल – Baghpat: Pickup Truck Overturns On Expressway; Five Pilgrims Killed And 27 Injured.

Leave a Comment