लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran Talks: ‘अमेरिका पर भरोसा नहीं’, पाकिस्तान में बातचीत से पहले ईरान की दो टूक, बता दीं अपनी शर्तें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली अहम बातचीत से पहले ईरान ने अपना रुख साफ कर दिया है. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि उनके देश के पास अच्छी नीयत है, लेकिन अमेरिका पर भरोसा नहीं है. गालिबाफ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, वे ईरान की ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ पिछले अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर दो बार ऐसा हुआ जब बातचीत चल रही थी और उसी दौरान अमेरिका ने हमला किया और कई युद्ध अपराध किए.

गालिबाफ ने साफ शब्दों में कहा, ‘हमारे पास अच्छी नीयत है, लेकिन हमें अमेरिकियों पर भरोसा नहीं है.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ. गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान के लोगों के अधिकारों को मानता है, तो समझौते की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. यानी ईरान बातचीत के लिए तैयार तो है, लेकिन वह अपने हितों से समझौता नहीं करेगा.

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

गालिबाफ  ने अमेरिका को चेतावनी भी दी कि अगर यह बातचीत सिर्फ दिखावा या धोखा साबित होती है तो ईरान अपने हितों की रक्षा खुद करेगा. उन्होंने कहा कि हाल के संघर्ष में ईरान ने जो जवाबी कार्रवाई की, उससे यह साफ हो गया है कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है. इस्लामाबाद में होने वाली यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि यह हाल ही में घोषित युद्धविराम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहली बड़ी सीधी बातचीत है. यह युद्धविराम अभी भी बहुत नाजुक स्थिति में है.

इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत क्यों जरूरी?

इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में मुख्य तौर पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  को खोलने और लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. यह वही संघर्ष है, जिसने 28 फरवरी से अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है.बातचीत शुरू होने से पहले ही साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. अब देखना होगा कि क्या यह बैठक किसी ठोस नतीजे तक पहुंच पाती है या नहीं.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran War: फिर शुरू हुआ ट्रंप की धमकियों का सिलसिला, अब चीन पर US लगाएगा 50% टैरिफ, बीजिंग पर ईरान को हथियार देने का आरोप

US-Iran War: होर्मुज पर यूएस की धमकी क्या थी सिर्फ हवा-हवाई? जानिए किसने बताया ‘प्रोपगेंडा’

होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B से MV-22 काट रहे चक्कर

होर्मुज को लेकर मचे बवाल के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, भारतीय जहाजों से टोल नहीं वसूलेगा ईरान

US Iran Peace Talk: तारीख तय… सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 

ईरान संग बिना किसी डील के अमेरिका ने क्यों छोड़ा इस्लामाबाद, जेडी वेंस का खुलासा, बोले- ‘ट्रंप बहुत खुश होंगे…’

Leave a Comment