लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओटीटी पर दस्तक देने जा रही शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, हालांकि दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई. लेकिन अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में मिस कर दिया है, तो आपके लिए खुशखबरी है. ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, जिसे आप घर बैठे आराम से देख सकते है.

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

न्यूज 18 के मुताबिक, फिल्म ‘ओ रोमियो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. पहले इसे किराए पर देखने का ऑप्शन था, लेकिन 10 अप्रैल से ये सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी. फिल्म की कहानी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनाई गई है, जहां प्यार, जुनून और बदले की भावना एक साथ दिखाई देती है. कहानी में उस्तरा नाम का आदमी एक लड़की से बहुत प्यार करता है, लेकिन यही प्यार धीरे-धीरे उसे अपराध की दुनिया में धकेल देता है. जब लड़की उससे अपने दुश्मनों को खत्म करने को कहती है, तो कहानी और भी रोमांचक हो जाती है. वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ इसे देख कर एंजॉय कर सकते हैं.

फिल्म की टीम और दमदार स्टारकास्ट 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 72.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दुनियाभर से 110.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

यह कहानी एस हुसैन जायदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में क्राइम और रोमांस का अनोखा मेल दिखाया गया है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देता है. थिएटर पर रिलीज के बाद अब ये फिल्म सभी लोगों तक पहुंचने के लिए तैयार है.

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

Leave a Comment