लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:ईरान युद्ध से ट्रंप ने अमेरिका-यूरोपीय दक्षिणपंथियों के बीच चौड़ी की दरार, राजनीतिक दबाव भी बढ़ा; कैसे? – Donald Trump Widens Rift Between Us And European Right-wingers Over Iran War News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दूसरे कार्यकाल में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस लौटे, तो उन्होंने यूरोप के दक्षिणपंथी गुटों के साथ संबंध मजबूत करके आगे बढ़ने की ठान ली थी। लेकिन अब उन्हीं गुटों में से कई ईरान युद्ध के प्रति खुलकर घृणा जता रहे हैं। इससे उन संबंधों में दरार आ रही है जिनसे एक नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की शुरुआत होनी थी। इस सप्ताह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा हंगरी के पीएम विक्टर ओर्बन के लिए किया गया प्रचार भी ज्यादा काम नहीं आ सका है।

इतालवी पीएम मेलनी ने अमेरिका को सिसिली हवाई अड्डे का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए करने से मना कर दिया। फ्रांस की नेशनल रैली की नेता मरीन ले पेन ने उनके युद्ध लक्ष्यों को अस्थिर बताया। जर्मनी की अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी पार्टी के प्रमुख ने अमेरिकी सैनिकों से देश में अपने हवाई अड्डे छोड़ने का आह्वान किया। ईरान के साथ नाजुक युद्धविराम के बावजूद, ट्रंप के यूरोपीय नेताओं को साधने के ताजा प्रयास किसी भी तरह कारगर होते नहीं दिख रहे हैं।

अमेरिकी चुनाव में कैसा प्रभाव?

अमेरिका में इस साल मध्यावधि चुनाव होने हैं। इससे पहले कुछ प्रांतों में गवर्नर पद के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विस्कॉन्सिन में इस सप्ताह हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की नाकामी का सबसे तीखा आकलन उन्हीं के नेता टॉम टिफनी ने किया। वह बोले, हमारी डेमोक्रेट प्रत्याशी से करारी हार हुई है।

कुछ रिपब्लिकन जॉर्जिया के विशेष चुनाव से भी घबरा गए हैं, जहां कांग्रेस में मार्जोरी ग्रीन की जगह लेने के लिए रिपब्लिकनों की बहुत कम अंतर से जीत हुई। टेक्सास राज्य सीनेट के एक जिले में भी डेमोक्रेड मजबूती से जीते हैं। डेमोक्रेट नेता जेरेड लियोपोल्ड ने कहा, सभी जगह ट्रंप के ईरान युद्ध से देश में उपजा रोजगार-आर्थिक संकट और गहराना आक्रोश का विषय है।

सुप्रीम कोर्ट की सीटों के चुनाव में भी डेमोक्रेट जीते

विस्कॉन्सिन प्रांत में सर्वोच्च न्यायालय की सीटों के लिए राज्यव्यापी चुनाव हो रहे हैं। यहां डेमोक्रेटों ने 20 अंकों की भारी जीत के साथ अपना बहुमत और मजबूत कर लिया है। विस्कॉन्सिन में गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार टिफनी ने मंगलवार के नतीजों को लेकर जल्दबाजी में कोई राय बनाने से बचने   की चेतावनी दी। उन्होंने डेमोक्रेट नेताओं की बढ़त पर निराशा जताई।

अमेरिका विरोधी नहीं, ट्रंप विरोधी हुए यूरोपीय लोग

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में राजदूत और विदेश मंत्रालय के अधिकारी रह चुके डैनियल बेयर ने कहा, यूरोप के धुर दक्षिणपंथियों के साथ तनाव दक्षिणपंथी नेताओं की मदद करने की ट्रंप की उम्मीदों पर पानी फेरता है। राष्ट्रीय अंधराष्ट्रवाद के इर्द-गिर्द अंतरराष्ट्रीय गठबंधन मुश्किल है। इन देशों के अधिकांश लोग, अमेरिका-विरोधी नहीं हैं, पर ट्रंप-विरोधी हो गए हैं।

ईयू बजट नियम रोकने पड़ सकते हैं : मेलनी

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलनी ने कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) को बजट घाटे के नियम निलंबित करने पर विचार करना चाहिए। वह बोलीं, यदि ईरान युद्ध फिर से भड़क उठता है तो यह जरूरी हो जाएगा। वह बोलीं, ट्रंप ने जिस तरह से युद्ध की शुरुआत की उसके बाद ऊर्जा के दामों पर संभावित उपायों के तहत ऊर्जा कंपनियों पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाना होगा।

युद्ध नहीं चाहता लेकिन अधिकार जरूरी : मोजतबा

ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामनेई का बृहस्पतिवार को सरकारी टीवी पर एक लिखित संदेश प्रसारित किया गया। कई दिनों अस्वस्थ चल रहे मोजतबा ने युद्धविराम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोजतबा ने कहा कि ईरान रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को एक नए चरण में ले जाएगा। ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने अधिकारों को छोड़ भी नहीं सकता। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ प्रतिरोध के मोर्चे को एकीकृत रखने की बात कही।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:मिथुन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, जानें 12 राशि का हाल – Today Prediction Horoscope Of 6 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:नृप और राहुल शिवाय की कविता- क्यों न बोलें ये व्यथाएँ – Aaj Ka Shabd Nrip Rahul Shivay Ki Kavita Kyon Na Bolen Ye Vyathaen

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक:पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया, कैसे सफल रहा हरमनप्रीत का दांव? – Ind W Vs Pak W Women’s Asia Cup 2026 India Vs Pakistan Match Highlights And Key Moments Result Update

पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट:नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी; एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद – Uttarakhand Kali River Alerted As Water Accumulates In Nepal Chameliya River

लखनऊ:यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नियुक्त, पदभार जल्द – Former Deputy Chief Minister Of Up, Dr. Dinesh Sharma, Appointed As Lieutenant Governor Of Andaman And Nicobar

‘चीन चुनौती, पाकिस्तान खतरा’:पूर्व Cds चौहान ने गिनाईं भारत की चुनौतियां, कहा- हर मोर्चे पर मुस्तैद रहना अहम – China Challenge Pakistan Threat Ex Cds Anil Chauhan Outline India Challenge Says Remaining Vigilant All Fronts

Leave a Comment