लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Final Voter List:आज जारी होगी यूपी की अंतिम मतदाता सूची, कट सकते हैं सात लाख लोगों के नाम; जानिए विस्तार से – Up: Final Voter List To Be Released On Friday, Names Of 7 Lakh People May Be Deleted; Know The Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक संख्या में होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे। बीती 6 जनवरी को 12.55 करोड़ मतदाताओं की मसौदा सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं। 

कुल 86.69 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फॉर्म-6 भरा। वहीं 3.18 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा है। मतदाता सूची में 1.04 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके नाम का मिलान माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी से न होने के कारण इन्हें नोटिस दिया गया था। 

वहीं 2.22 करोड़ लोग तार्किक विसंगति वाले थे। सूत्र बताते हैं कि नाम कटवाने व नोटिस पाने वाले मतदाताओं में से करीब सात लाख के नाम काटे जाने की उम्मीद है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची में 13.35 करोड़ लोगों के नाम हो सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12.55 करोड़ वोटरों में से 6.88 करोड़ पुरुष व 5.67 करोड़ महिलाएं थीं। 

नाम जुड़वाने के लिए आए 86.69 लाख फॉर्म-6 में से 43.06 लाख पुरुषों के और 43.62 लाख महिलाओं के फॉर्म थे। वहीं, 3.18 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं। इसमें से 1.46 लाख पुरुषों के और 1.31 लाख फॉर्म महिलाओं के आएं हैं। वहीं नोटिस पाने वाले जिन मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, उनमें भी महिलाओं व पुरुषों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के नाम अधिक होने की उम्मीद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mobile Effects:मोबाइल इस्तेमाल करने वाले हर किसी को जान लेनी चाहिए ये जरूरी बात, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा – Do Mobile Phones Cause Brain Cancer Know Electromagnetic Waves Risks On Health

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट को बड़ा नुकसान:निगरानी टावर ढहा, क्या फिर निशाने पर आया रणनीतिक बंदरगाह? – Chabahar Port Suffers Major Damage In Us Airstrike Watchtower Collapses Strategic Port Come Under Fire Again

Sonam Wangchuk Hunger Strike:’…तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा’, 20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल – Sonam Wangchuk’s Hunger Strike Continues For The 20th Day At Jantar Mantar

Up :शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; Sog के दो जवानों को भी लगी गोली – Two Etawah Sog Constables Shot Criminals Arrested In Live Encounter

Delhi Police Commissioner:आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह – Anurag Kumar Appointed New Delhi Police Commissioner

Neet Toppers Story:जिद, जज्बा और सेल्फ स्टडी… किसी ने नहीं मानी हार, न छोड़ा लक्ष्य; ऐसे बने नीट के टॉपर्स – Neet Result 2026: Study Strategies, Sacrifices And Hard Work Behind The Success Of Top Rank Holders

Leave a Comment