लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विधानसभा उपचुनाव:तीन राज्यों की चार सीट पर वोटिंग जारी, कर्नाटक, त्रिपुरा और नगालैंड में हो रहे मतदान – Voting Underway In Assembly By-elections In Karnataka, Tripura And Nagaland

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम, केरल और पुदचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इसके साथ ही तीन राज्यों की चार सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। जिसमें कर्नाटक की दो सीट, त्रिपुरा और नगालैंड की एक-एक सीट शामिल हैं। 


  • कर्नाटक– बगलकोट, देवानगरी साउथ 

  • त्रिपुरा– धर्मनगर

  • नागालैंड- कोरिडांग-एसटी 


अबतक कितने प्रतिशत वोट पड़ें? 


कर्नाटक के बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए मतदान शुरू होने के पहले दो घंटों में, मतदान प्रतिशत 11.87 प्रतिशत और 9.01 प्रतिशत रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच.वाई. मेती और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के कारण दो निर्वाचन क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ।जहां कांग्रेस के सामने दोनों सीटों को बरकरार रखने की चुनौती है।  वहीं भाजपा इन सीटों को छीनकर सत्तारूढ़ पार्टी को झटका देने का लक्ष्य बना रही है, जो वर्तमान में नेतृत्व को लेकर आंतरिक सत्ता संघर्ष से जूझ रही है।

 


  • बागलकोट में लगभग 319 मतदान केंद्रों पर कुल 25 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के अपने वोट डालने की उम्मीद है, जहां नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

  • वहीं, दावनगेरे दक्षिण में, 284 मतदान केंद्रों पर 25 उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के साथ, 23 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है।

  • भाजपा ने बागलकोट से पूर्व विधायक और 2023 के चुनाव में पराजित उम्मीदवार वीरभद्रय्या चरंतिमठ को और दावनगेरे दक्षिण से एक नए चेहरे, श्रीनिवास टी दासकार्यप्पा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में दिवंगत विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।


बागलकोट से उम्मीदवार उमेश मेती, एच.वाई. मेती के पुत्र हैं, जबकि दावनगेरे दक्षिण से समर्थ मल्लिकार्जुन, शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते हैं। समर्थ के पिता, एसएस मल्लिकार्जुन, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री हैं और दावनगेरे जिले के प्रभारी हैं, जबकि उनकी मां, प्रभा मल्लिकार्जुन, इस क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में, एच.वाई. मेती ने बागलकोट में भाजपा के चरंतिमठ को 5,878 वोटों के अंतर से हराया, जबकि शिवशंकरप्पा ने दावनगेरे दक्षिण में भाजपा के बी.जी. अजय कुमार को 27,888 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव: कहां से किस्मत आजमा रहे बड़े चेहरे, कौन किसके साथ लड़ रहा चुनाव, मतदाता कितने?



त्रिपुरा की सीट के बारे में जानेें


उत्तर त्रिपुरा जिले की धर्मनगर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 55 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।


  • इस सीट पर कुल 46,142 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 23,758 महिला मतदाता शामिल हैं।

  • मतदाता यहां अपनी किस्मत आजमा रहे छह उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला करेंगे।

  • 55 में से 11 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाएं संचालित कर रही हैं।


असम और मिजोरम की सीमा से सटा धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र 2008 से कांग्रेस और भाजपा के बीच गढ़ बना हुआ है, जबकि इससे पहले 2003 में यहां सीपीआई(एम) ने जीत दर्ज की थी। इस बार का उपचुनाव काफी दिलचस्प और कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, क्योंकि मैदान में छह उम्मीदवार हैं। यह उपचुनाव विधायक और त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद कराया जा रहा है। सेन का 26 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में बीमारी की वजह से 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।



यह भी पढ़ें- केरल चुनाव में क्या खास: पार्टी नहीं यहां गठबंधन से तय होती है किस्मत, बड़े चेहरे कहां से मैदान में? जानें



नगालैंड के कोरीडांग सीट पर उपचुनाव

वहीं, नगालैंड में कोरीडांग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह से जारी है। दरअसल, चुनाव से संबंधित हिंसा की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। पिछले साल 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और इस सीट से विधायक इम्कोमग एल. इम्चेन (75) के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। इस विधानसभा उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं।


  • सत्तारूढ़‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस’ (पीडीए) का हिस्सा रही भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे दाओचिर आई. इम्चेन को उम्मीदवार बनाया है।

  • वहीं, कांग्रेस ने टी. चालुकुम्बा आओ को इस सीट से मनोनीत किया है।

  • ‘नेशनल पीपुल्स पार्टी’ के उम्मीदवार आई. अबेनजांग हैं और निर्दलीय उम्मीदवारों में इम्चटोबा इम्चेन, इम्तिवापांग और तोशिकाबा शामिल हैं।

  •  इस चुनाव में कुल 22,382 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं जिनमें 11,071 महिलाएं शामिल हैं।


कुल मतदान केंद्रों में से 13 को संवेदनशील और 17 को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है जहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।


दो मतदान केंद्रों पर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। पांच और छह अप्रैल को हुई हिंसा के बाद पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम का मिजाज बदला:आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार से बंगाल तक झमाझम बरसा पानी, कई राज्यों में छाए बादल – Weather Takes Turn Storm Rain Alert Issued Heavy Rains Region From Bihar Mp Bengal While Clouds Several States

Rr Vs Gt:राजस्थान-गुजरात के बीच मैच में क्यों दो बार हुआ टॉस? किस तरह भाग्यशाली रहे रियान पराग; जानें मामला – Rr Vs Gt Ipl 2026 Qualifier-2: Why Did The Toss Happen Twice In The Rajasthan-gujarat Match? Know Reason

पहले मारी लात फिर गर्दन पकड़कर खींचा, आखिर क्यों मृणाल ठाकुर ने वरुण धवन के साथ किया ऐसा? सामने आया वीडियो – Mrunal Thakur Varun Dhawan Fun Loving Video During Dance On Chunnari Chunnari With Jonita Gandhi Hjtihh

Explainer:क्या रिजर्व बैंक ला रहा है प्लास्टिक के नोट? जानिए मैसूर प्रिंटिंग प्रेस में हुए परीक्षण का पूरा सच – Is Reserve Bank Printing New Types Of Notes? The Truth Behind Currency Modernization And India’s Economic Outl

Gt Vs Rr Live Score:आज होगा दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला, गुजरात और राजस्थान में से कौन मारेगा बाजी? – Gt Vs Rr Qualifier 2 Live Score: Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Today Ipl 2026 Match Scorecard Updates

Ipl 2026:ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, टीम प्रबंधन ने स्वीकार की मांग; खराब रहा था प्रदर्शन – Ipl 2026: Rishabh Pant Steps Down As Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request

Leave a Comment