लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ आउट, शाहिद-कृति और रश्मिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और दर्शक इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है. गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना आउट
मेकर्स ने आज, 8 अप्रैल को  फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज कर दिया है. गाने में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रही है. तीनों सितारों का डांस और एक्सप्रेशन गाने को और भी दिलचस्प बना रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें ये पहली बार है जब तीनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. वहीं म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यूट्यूब पर भी इसे कुछ ही समय में 2 लाख 48 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?
बता दें, ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म को आज भी दर्शक काफी पसंद करते है. फिल्म के सभी गानों को भी खूब प्यार मिला.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment