लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Pramudit Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Bhinge Bhuwan Sudha Varshan Mein – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:प्रमुदित और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- प्रमुदित, जिसका अर्थ है- हर्षित, प्रसन्न। प्रस्तुत है रामधारी सिंह ''दिनकर'' की कविता- भींगे भुवन सुधा-वर्षण में
                                                                 
                            

उठो, क्षितिज-तट छोड़ गगन में कनक-वरण घन हे!
बरसो, बरसो, भरें रंग से निखिल प्राण-मन हे!

भींगे भुवन सुधा-वर्षण में,
उगे इन्द्र-धनुषी मन-मन में;
भूले क्षण भर व्यथा समर-जर्जर विषण्ण जन हे!
उठो, क्षितिज-तट छोड़ गगन में कनक-वरण घन हे!

गरजे गुरु-गंभीर घनाली,
प्रमुदित उड़ें मराल-मराली,
खुलें जगत के जड़ित-अन्ध रस के वातायन हे!
उठो, क्षितिज-तट छोड़ गगन में कनक-वरण घन हे!

बरसे रिम-झिम रंग गगन से,
भींगे स्वप्न निकल मन-मन से,
करे कल्पना की तरंग पर मानव नर्तन हे!
उठो, क्षितिज-तट छोड़ गगन में कनक-वरण घन हे!

जय हो, रंजित धनुष बढ़ाओ,
भू को नभ के साथ मिलाओ,
भरो, भरो, भू की श्रुति में निज अनुरंजन स्वन हे!
उठो, क्षितिज-तट छोड़ गगन में कनक-वरण घन हे!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

7 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mamata V Himanta:बंगाल में चढ़ा सियासी पारा; Cm ममता को असम आने का न्योता, हिमंत ने नॉनवेज खाने पर कही ये बात – West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma Vs Cm Mamata Banerjee Regarding Ban Non-vegetarian Food

संसद में संविधान संशोधन पर चर्चा:विधेयकों के पक्ष में तर्क और विपक्ष की आपत्तियां, किसने क्या कहा? यहां जानिए – Lok Sabha Constitution Amendment Women Quota Law And Delimitation Discussion Who Said What Pm Speech Updates

Parliament Live:लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा, विपक्ष खिलाफ; राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश का नामांकन – Parliament Live Updates Delimitation Women Reservation Discussion Pm Says Historic Lok Sabha Rajya Sabha News

संविधान संशोधन पर रार:’कसकर जवाब देंगे’, संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा? – Parliament Session 131st Constitution Amendment Ut Laws Amendment And Delimitation Bill 2026 Who Said What

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बिल एक साथ क्यों?:गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दिया जवाब, विरोध में क्या तर्क? – Women Reservation Along With Delimitation Home Minister Shah Explains In Lok Sabha Know Arguments In Detail

Assembly Elections:पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर Cm ममता का जोर – Assembly Elections 2026 Live Updates Pm Campaign Tamil Nadu Cm Mamata Bengali Identity Bjp Tmc Dmk Hindi News

Leave a Comment