लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Traffic Diversion:आज दिल्ली में Ipl मुकाबला, ट्रैफिक पुलिस ने किए व्यापक प्रबंध; एडवाइजरी देख कर निकलें – Ipl Match In Delhi Today; Check Traffic Advisory Before Heading Out

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी बुधवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डे-नाइट मुकाबले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा। मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता ने बताया कि मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक की सड़कों पर किसी भी भारी वाहन या कमर्शियल वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का चयन करें।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। राजघाट से दिल्ली गेट और कमला मार्केट गोलचक्कर तक जेएलएन मार्ग के दोनों ओर यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक बहादुरशाह जफर मार्ग पर भी यातायात सीमित रहेगा। इन मार्गों पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था

स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेटों के अनुसार मार्ग निर्धारित किए गए हैं। गेट नंबर 1 से 8 दक्षिणी दिशा में स्थित हैं, जहां से प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग की ओर से होगा। गेट नंबर 10 से 15 पूर्वी दिशा में स्थित हैं, जहां से जेएलएन मार्ग के जरिए प्रवेश मिलेगा। वहीं गेट नंबर 16 से 18 पश्चिमी दिशा में हैं, जहां से प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से किया जा सकेगा। दर्शकों से अपील की गई है कि वे अपने टिकट पर दिए गए गेट के अनुसार ही प्रवेश करें, जिससे अव्यवस्था से बचा जा सके।

पार्किंग व्यवस्था और सख्ती

स्टेडियम के पास आम दर्शकों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। केवल लेबल लगी गाड़ियों को ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में प्रवेश मिलेगा। पी-1 पार्किंग जेपी पार्क (गेट नंबर 3 के सामने), पी-2 विक्रम नगर पार्किंग (शहीदी पार्क के पास), पी-3 और पी-4 जेजेबी कार्यालय के पास स्थित हैं। इन पार्किंग स्थलों में प्रवेश केवल वैध पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों को ही दिया जाएगा। बिना लेबल वाली गाड़ियों को स्टेडियम के आसपास आने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक) पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पार्क एंड राइड सुविधा उपलब्ध

दर्शकों की सुविधा के लिए ‘पार्क एंड राइड’ व्यवस्था की गई है। इसके तहत माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड (आईजी स्टेडियम के पास) और शांति वन पार्किंग से बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ये बसें मैच शुरू होने से दो घंटे पहले चलना शुरू होंगी और मैच समाप्त होने के एक घंटे बाद तक संचालित रहेंगी।

कैब और टैक्सी के लिए विशेष प्वाइंट

ऐप-आधारित टैक्सी और अन्य वाहनों के लिए ड्रॉप और पिकअप पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इनमें गेट नंबर 2 के पास, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, आईटीओ से दिल्ली गेट मार्ग, राजघाट चौक और रिंग रोड सर्विस लेन शामिल हैं। पुलिस ने दर्शकों और आम लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

आईपीएल मैच के दौरान आज मेट्रो के 76 अतिरिक्त फेरों से सफर होगा आसान

आज होने वाले आईपीएल मैच को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत दी है। मैच के बाद दर्शकों की सुरक्षित और सुगम घर वापसी वापसी के लिए मेट्रो ने अपनी लाइनों पर आखिरी ट्रेनों के समय में 1 से 2 घंटे की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। साथ ही पिंक लाइन में रात 02:20 तक आखरी फेरा लगेगा, बाकी लाइनों पर सामान्य संचालन रहेगा।

स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों, दिल्ली गेट और आईटीओ पर मैच खत्म होने के बाद जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर उस दिन कुल 76 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाई जाएंगी। इससे दर्शक बिना किसी जल्दबाजी के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों से स्टेशनों पर अनुशासन बनाए रखने और डिजिटल टिकटिंग का उपयोग करने की अपील की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिस्बाह ने उठाए सवाल:क्या पाकिस्तान में विदेशी और घरेलू कोच के साथ होता है अलग बर्ताव? पूर्व कप्तान ने घेरा – Former Test Captain Misbah-ul-haq Complains About Differential Treatment Of Coaches In Pakistan Cricket

अयोध्या:शिकायत पर हटाए गए राम मंदिर के तीन कर्मचारी वापस बुलाए गए, दोबारा दी गई जिम्मेदारी – Three Ram Mandir Employees, Removed Following Complaints, Have Been Reinstated.

बॉक्स ऑफिस:‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़; बनाया बड़ा रिकॉर्ड – Hanuman Ansh Box Office Collection On Sunday Toxic Box Office Collection Day 12

सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा:केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा? – Satya Niketan Collapse Leaders Reactions Delhi Hostel Rahul Gandhi Cjp

मोती बाग हादसा:जर्जर इमारतें, बढ़ती भीड़ और लापरवाह सिस्टम; सत्य निकेतन हादसे ने खोली सरकारी लापरवाही की पोल – Moti Bagh Buildings Collapes Satya Niketan Incident Exposed Official Negligence

दिमागी नक्सल पर सियासी रार:पीएम मोदी के भाषण पर सिब्बल का पलटवार, बोले- जनता लिखेगी आपका रिपोर्ट कार्ड – Kapil-sibal-attacks-pm-modi-over-srcc-speech-report-card-and-government-policies

Leave a Comment