लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भाई से बेहतर राम कोई नहीं बन सकता’, सुशांत सिंह राजपूत की AI तस्वीरें देख बहन श्वेता का छलका दर्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं. सुशांत के निधन को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके लिए फैंस का प्यार कम नहीं हुआ है. हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं. ये तस्वीरें उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो ‘राम’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं.

भाई को याद कर भावुक हुई श्वेता 

श्वेता ने AI से सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘राम जी सिर्फ कोई आम इंसान नहीं थे… वो एक किरदार ही नहीं, बल्कि मर्यादा, करुणा, सम्मान, साहस, सच्चाई और सीता मां के लिए उनके सच्चे प्रेम का प्रतीक है. अपने पिता के उस वादे को निभाने के लिए, जो उन्होंने अपनी पत्नी से किया था, राम जी ने सारी दुनिया की सुख-सुविधाएं छोड़कर जंगल में तपस्या करने का जीवन अपनाया और ये हमें क्या सिखाता है? हम इनके मूल्यों की पूजा करते हैं और उनसे ताकत पाते हैं.’ 

आगे उन्होंने लिखा, ‘भाई को राम के रूप में देखना दिल को छू जाता है क्योंकि वो सिर्फ दिव्य और सुंदर नहीं दिखते थे, बल्कि उनमें राम जी की ताकत झलकती है. उनकी आंखों में जो मासूमियत और पवित्रता है और उनके एक्सप्रेशंस में जो गरिमा है, वो दिखाती है कि आज दुनिया में भाई से बेहतर कोई राम का किरदार नहीं निभा सकता था.’ 

AI से बनी तस्वीरें हो रही हैं वायरल 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में दुनिया को अलविदा कहा था और उनके परिवार के लिए ये दुख आज भी बहुत गहरा है. उनकी बहन श्वेता हमेशा उनके लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करती रहती हैं. AI की मदद से बनाई गई रामायण की तस्वीरें फैंस के दिल को छू रही हैं, साथ ही उनके अभिनय की यादें ताजा कर रही हैं. इस बीच, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर राम के रोल में नजर आएंगे, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment