लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran War: ‘आज की रात कयामत की रात, एक सभ्यता का हो जाएगा अंत’, डेडलाइन से पहले ईरान को ट्रंप की बड़ी धमकी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई डेडलाइन पहले तेहरान को एक बार फिर नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है. उन्होंने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा कि आज मंगलवार (7 अप्रैल 2026) की रात एक सभ्यता पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. ट्रंप ने ये भी भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वो ऐसा नहीं करना चाहते हैं और मजबूरी में करना पड़ रहा है.

47 साल से चल रहे हिंसा का होगा अंत: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए. उन्होंने दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है. ट्रंप के मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो शायद कुछ बहुत ही शानदार होगा. उन्होंने कहा, ‘आज की रात दुनिया के इतिहास की एक बहुत बड़ी और खास पल साबित हो सकती है. पिछले 47 साल से चल रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है.’

ट्रंप ने ईरान को दी थी डेडलाइन

इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी देते हुए ईरान के पावर प्लांट और पुलों को बर्बाद-तबाह करने की बात दोहराई थी. उन्होंने कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है. व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं. 

ईरान का खार्ग द्वीप पर हमला 

ईरान ने भी अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इस बीच इजरायल और अमेरिका ने ईरान के रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिस वजह से कई शहरों की रेल सेवा ठप हो गई है. मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को, याह्या अबाद रेलवे पुल को उड़ा दिया गया. इसके अलावा खार्ग द्वीप पर भी हमले हुए.

ये भी पढ़ें :  ’55 साल पहले दो टुकड़े किए थे, लेकिन इस बार…’, राजनाथ ने पाकिस्तान को दिलाई 1971 की याद

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment