लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बर्थडे पर आशा भोसले ने तब्बू को दिया था खास तोहफा, तस्वीरें शेयर कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में कई ऐसे पल होते हैं जो सितारों की जिंदगी में हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं. ऐसा ही एक खूबसूरत पल एक्ट्रेस तब्बू ने हाल ही में अपने फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने अपने जन्मदिन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया, जिसने उनके दिल को छू लिया और वो इसे अपनी जिंदगी के सबसे अनमोल पलों में गिनती है.

आशा भोसले ने दिया था तब्बू को गिटार 

तब्बू ने सोशल मीडिया पर सिंगर आशा भोसले के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में दोनों के बीच बहुत प्यार नजर आ रहा है. एक फोटो में तब्बू प्यार से आशा जी का हाथ चूमती दिखती हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें गले लगाते हुए नजर आती हैं. एक और तस्वीर में आशा भोसले उस गिटार को पकड़े दिख रही हैं, जो उन्होंने तब्बू को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था. इसके साथ तब्बू ने लिखा कि ‘नवंबर में मेरा जन्मदिन था और उसी दिन मेरे दरवाजे पर ये खूबसूरत गिटार तोहफा आया, जो आशा जी ने दिया था.’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे दिल में जो आभार है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आशा जी, मैं आपसे जितना प्यार और सम्मान करती हूं, उसे मैं कह भी नहीं सकती. आपके गानों के जरिए हमने प्यार, इंतजार, दर्द और जज्बात को महसूस किया है. मैं इस तोहफे को जिंदगी भर संभालकर रखूंगी और उम्मीद है कि बहुत जल्द मैं इसी गिटार पर आपके गाने बजाकर आपको सुना सकूं. 

तब्बू 4 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं.

तब्बू की आने वाली फिल्म 

बता दें कि आशा भोसले ने पिछले सात दशकों से संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को जोड़ा है. वहीं तब्बू भी तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. अब वो अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, गोवर्धन असरानी और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे. 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment