लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘लोगों ने मेरा फायदा उठाया’, मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जान्हवी कपूर, संघर्षों को याद कर छलका दर्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनके निधन का दर्द आज भी उनके दिल में उतना ही ताजा है. समय जरूर बीत गया है, लेकिन मां को खोने का जो खालीपन है, वो आज भी उन्हें अंदर से तोड़ देता है. इस घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

मां के जाने के बाद कुछ लोगों ने उठाया फायदा 

हाल ही में राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में जाह्नवी ने बताया कि मां के जाने के बाद उन्हें अचानक से बड़ा होना पड़ा. पहले वो हर फैसले के लिए अपनी मां पर डिपेंड रहती थीं, क्या पहनना है, क्या सही है, क्या गलत, सब कुछ मां ही डिसाइड करती थी. लेकिन उनके जाने के बाद उन्हें ये सब खुद देखना पड़ा और उस समय लोग उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे. उस मुश्किल समय में उन्होंने कुछ गलत फैसले लिए और कुछ ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में जगह दे दी, जिन्होंने उनका फायदा उठाया. 

पिता को भी खो दिया…

जाह्नवी ने आगे कहा कि मां के जाने के साथ उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने सिर्फ एक नहीं, बल्कि अपने पिता बोनी कपूर को भी खो दिया, क्योंकि मां के साथ उनका जो बिहेवियर था, वो भी बदल गया. वो उनकी हंसी, उनकी बातें और उनका साथ बहुत मिस करती हैं. अगर आज उन्हें मां से कुछ कहना हो, तो वह बस यही कहेंगी कि अब वो उन्हें समझती हैं और इस बात का अफसोस है कि पहले ऐसा नहीं कर पाईं.

श्रीदेवी ने कम उम्र से किया संघर्ष 

इसके अलावा उन्होंने अपनी मां के संघर्षों को याद कर बताया कि जब वो अपने करियर के शुरुआती दौर में थी, तब लोगों ने उनके साथ अच्छा बिहेव नहीं किया. उन्हें ‘होमब्रेकर’ तक कहा गया, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ था. उनकी मां ने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी अपने बच्चों के साथ अपने बुरे वक्त के बारे में शेयर नहीं किया.

बता दें कि बोनी कपूर पहले मोना कपूर से शादीशुदा थे, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. बाद में उन्होंने श्रीदेवी से शादी की, जिनसे जाह्नवी और खुशी कपूर हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment