लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एअर इंडिया में बड़ा बदलाव:सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज – Air India Chief Executive Officer (ceo) Campbell Wilson Has Resigned From His Position, News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है।

यह भी पढ़ें – Supreme Court: ‘तीखी बहस में अपशब्दों का इस्तेमाल करना IPC के तहत अपराध नहीं’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

जुलाई 2022 से विल्सन संभाल रहे थे सीईओ का पद


कैंपबेल विल्सन ने जुलाई 2022 में एअर इंडिया की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्होंने करीब 26 साल तक सिंगापुर एयरलाइंस में काम किया, जहां उन्होंने कई बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान एअर इंडिया में कई बड़े बदलाव किए गए। सबसे अहम रहा विस्तारा का एअर इंडिया में सफल विलय, जिसे बिना किसी बड़ी परेशानी के पूरा किया गया। इसके अलावा कंपनी ने अपने बेड़े को बढ़ाने की योजना पर भी काम किया और कई व्यस्त रूट्स पर मार्केट लीडर इंडिगो को भी पीछे छोड़ा।

कई चुनौतियों से जूझ रही है एअर इंडिया


दरअसल, एअर इंडिया इस समय कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगे हैं, जिससे विमानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है। इससे ईंधन खर्च बढ़ गया है और ऑपरेशन महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, नए विमानों की सप्लाई में देरी और बढ़ती लागत भी कंपनी के लिए परेशानी बनी हुई है।

अहमदाबाद विमान हादसे से कंपनी को लगा झटका

इन समस्याओं के बीच 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया के एक बोइंग ड्रीमलाइनर (एआई 171) के हादसे ने भी कंपनी को बड़ा झटका दिया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कंपनी की छवि और संचालन दोनों पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें – भारत की परमाणु क्षेत्र में छलांग: स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने रचा नया इतिहास, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण

एअर इंडिया को वित्त वर्ष 2026 में करोड़ों के नुकसान की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में एअर इंडिया को करीब 20,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा घाटा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सीईओ के लिए कंपनी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे इंटरनेशनल एयरलाइन चलाने का अनुभव हो, फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट दोनों तरह के मॉडल की समझ हो, और जो मुश्किल हालात में कंपनी को संभाल सके।

इंडिगो के सीईओ ने इसी साल दिया इस्तीफा

इस साल नेतृत्व में बदलाव देखने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया नहीं है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो, जिसे पिछले साल दिसंबर में व्यापक व्यवधानों का सामना करना पड़ा था, ने 10 मार्च को अपने सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे की घोषणा की और 30 मार्च को विलियम वाल्श को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:मिथुन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ, जानें 12 राशि का हाल – Today Prediction Horoscope Of 6 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:नृप और राहुल शिवाय की कविता- क्यों न बोलें ये व्यथाएँ – Aaj Ka Shabd Nrip Rahul Shivay Ki Kavita Kyon Na Bolen Ye Vyathaen

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक:पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया, कैसे सफल रहा हरमनप्रीत का दांव? – Ind W Vs Pak W Women’s Asia Cup 2026 India Vs Pakistan Match Highlights And Key Moments Result Update

पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट:नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी; एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद – Uttarakhand Kali River Alerted As Water Accumulates In Nepal Chameliya River

लखनऊ:यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नियुक्त, पदभार जल्द – Former Deputy Chief Minister Of Up, Dr. Dinesh Sharma, Appointed As Lieutenant Governor Of Andaman And Nicobar

‘चीन चुनौती, पाकिस्तान खतरा’:पूर्व Cds चौहान ने गिनाईं भारत की चुनौतियां, कहा- हर मोर्चे पर मुस्तैद रहना अहम – China Challenge Pakistan Threat Ex Cds Anil Chauhan Outline India Challenge Says Remaining Vigilant All Fronts

Leave a Comment