लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- बिचौलियों के जरिए भेजे गए…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान ने पाकिस्तान की ओर से जारी 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को ठुकराया दिया है. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान ने बिचौलियों के जरिए भेजे गए हालिया शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ईरान ने दोहराया है कि युद्धविराम पर कोई भी बातचीत उसके राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर की जाएगी.

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान और अमेरिका दोनों को एक मसौदा प्रस्ताव मिला था, जिसे पाकिस्तान ने तैयार किया था. इसमें जंग को खत्म करने का रास्ता खोजने के लिए 45 दिनों का सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई थी. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थ के जरिए अपनी स्थिति और शर्तें पहले ही बता दी थी.

दवाब में कोई बात नहीं होगी: ईरान

उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह के दबाव या धमकियों के आगे झुककर बातचीत नहीं करेगा. इस्माइल बगाई ने कहा, ‘डेडलाइन और युद्ध करने की धमकी बातचीत के साथ मेल नहीं खाता. तेहरान की कुछ शर्तें हैं जो उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित हैं और इसे किसी भी तरह के समझौते के संकेत के तौर पर नहीं समझा जाना चाहिए.’

बगाई ने कहा, ‘ईरान अपनी उन मांगों को साफ-साफ बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाता जिन्हें वह जायज मानता है. ऐसा करने को किसी समझौते के संकेत के तौर पर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की झलक के तौर पर देखा जाना चाहिए.’ तेहरान ने कहा कि वह अमेरिका के लिए अपना डिप्लोमैटिक जवाब तैयार कर लिया है और सही समय पर इसकी घोषणा करेगा.

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी

ये सब ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले (5 अप्रैल 2026) को अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा. ये साफ तौर पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले की धमकी है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान के बीच अभी बातचीत चल रही है और 6 अप्रैल को समझौता होने की अच्छी संभावना है.

ये भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK’, US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment