लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पायलट को रेस्क्यू करने आए अमेरिका के C-130 एयरक्राफ्ट को मार गिराया’, ईरान का बड़ा दावा, VIDEO

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच करीब अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 48 घंटे तक छिपे रहने के बाद अपने एयरफोर्स ऑफिसर को सुरक्षित बचा लिया. ईरान का कहना है कि अमेरिकी पायलट को बचाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 5 लोग मारे गए और दुश्मन के कई विमान नष्ट किए गए. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि एक फंसे हुए सैनिक का पता लगाने के लिए चलाए गए अमेरिकी अभियान के दौरान कई विमान तबाह किए गए.

IRGC के तहत संचालित खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी बताया कि इस्फहान के दक्षिण में पायलट को बचाने का अमेरिकी मिशन फेल हो गया. ईरानी सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुश्मन के दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सपोर्ट विमान को मार गिराया गया, जिसमें 5 लोग मारे गए. अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव कार्य में सैकड़ों विशेष अभियान दल शामिल थे, जो पायलट को बचाने के लिए ईरान के भीतरी इलाके में घुस गए थे.

इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा, ‘दुश्मन ने पायलट को बचाने के लिए ईरान में घुसपैठ की थी, जो नाकाम हो गई. उनके दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 एयरक्राफ्ट तबाह हो गए हैं और इस समय जल रहे हैं.’ मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर तस्वीर शेयर कर दावा किया कि दक्षिण इस्फहान में ईरान ने अमेरिकी विमान को तबाह कर दिया, जो अपने पायलट की खोज में आए थे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि ईरान की ओर से F-15E फाइटर जेट को मार गिराए जाने के बाद दो दिनों से लापता अमेरिकी पायलट को बचा लिया गया है. उन्होंने कहा कि ईरान में बचाया गया अमेरिकी सैनिक घायल है, लेकिन वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा. अमेरिकी पायलट को खोजने के लिए ईरान ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और उसे पकड़ने में मदद करने वाली किसी भी जानकारी के लिए 60,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की थी.

अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित निकालकर सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया. ट्रंप ने कहा, ‘हमने उसे खोज लिया. मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में हमारी सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे हिम्मत वाले सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में से एक को अंजाम दिया. ये हमारे एक शानदार क्रू मेंबर ऑफिसर के लिए था, जो एक बहुत सम्मानित कर्नल भी हैं. मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वह अब सुरक्षित हैं.’


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर

Leave a Comment