लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन? बॉलिंग करने पर KKR के कोच ने दिया अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. बल्ले से अब तक ग्रीन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं, लेकिन चर्चा उनके गेंदबाजी नहीं करने की हो रही है. अब केकेआर के बॉलिंग कोच टिम साउथी ने बताया है कि ग्रीन कब गेंदबाजी करेंगे. 

कैमरून ग्रीन ने नेट्स पर शुरू की गेंदबाजी

टिम साउथी ने रविवार को कहा कि कैमरून ग्रीन ने नेट में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. वह जल्द ही मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे. टिम साउथी ने कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हां, कैमरून ग्रीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अपने उबरने पर काम कर रहे हैं. वह खुद को गेंदबाजी करने के लिए फिर से तैयार कर रहे हैं. वह ऐसा करना जारी रखेंगे.”

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करना मुश्किल

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अब तक आईपीएल 2026 में गेंदबाजी नहीं की है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनकी पीठ की सर्जरी के बाद उनके कार्यभार पर नजर रख रहा है. हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि ग्रीन सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे. भले ही उन्हें शनिवार को एक अभ्यास सत्र में पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते देखा गया था. 

रविवार को मैच से एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में होने वाली ट्रेनिंग बारिश की वजह से रद्द हो गई, जिसमें ज्यादातर नियमित खिलाड़ी शामिल नहीं हुए जबकि कुछ घरेलू खिलाड़ियों ने इंडोर ट्रेनिंग की, जिनमें अंगकृष रघुवंशी और राहुल त्रिपाठी शामिल थे.

बता दें कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में कोलकाता की टीम 200 से ज्यादा रन डिफेंड करते हुए हारी थी. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे से पूछा गया कि कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं की. इस पर रहाणे ने जवाब दिया था कि यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए. तब से ही ग्रीन का गेंदबाजी नहीं करना चर्चा में है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment