लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18 Earn More Than 1000 Crore In India – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। पहले यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?




Trending Videos

Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india

धुरंधर 2
– फोटो : अमर उजाला


‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

दूसरे वीक के आखिर में ‘धुरंधर 2’ की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।


Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india

धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र


Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन
– फोटो : सोशल मीडिया


इन फिल्मों से अब भी पीछे

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब भी ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ से पीछे है। ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1742 करोड़ रुपये है। ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1788 करोड़ रुपये है। इसी तरह ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2070 करोड़ रुपये है।


Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india

फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘प्रोजेक्टर हेल मेरी’ कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रोजेक्टर हेल मेरी’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म धीमी गति से कमाई कर रही है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। रविवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 11 दिनों में इस फिल्म ने कुल 37.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में बाढ़ की स्थिति:हर नदी दिखा रही अपना रौद्र रूप; कई बांधों पर दबाव व हजारों बेघर, खेत-जमीन जलमग्न – Son River Water Level Rise Bansagar Dam Indrapuri Barrage Alert Bihar Flood Today Bihar News

2022 में अहमदाबाद से अगवा किशोर को 10 हजार में बेचा:मजदूरी करते मिले दो और नाबालिग; क्या है पूरा मामला? – Gujarat Kidnapped Teen Child Labour Ahmedabad Crime Branch Rescue

बंगाल में फिर बनेगी सांप के जहर की दवा:150 करोड़ का प्लांट प्रस्तावित; 15 साल बाद क्यों पड़ी जरूरत? – Bengal Chemicals Anti Snake Venom Plant West Bengal Bcpl

उज्जैन:कड़ाबीन के धमाके, गार्ड ऑफ ऑनर और दो मुखारविंद…ऐसी होती है महाकाल राजा की राजसी सवारी – Mystery And Royal Splendor: Two Identical Idols Lead Mahakal’s Grand Procession

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस:पहले रविवार को कितना चला ‘कालीन भैया’ और ‘बबुआ’ का जादू? जानिए तीसरे दिन की कमाई – Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu Film 1st Sunday Collection

गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र में डीजे पर घमासान:मंत्री बोले- स्वास्थ्य से समझौता नहीं, क्या है पूरा मामला? – Maharashtra Ganesh Festival Dj Ban Noise Pollution Controversy

Leave a Comment