लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाजार में हलचल के बीच ये शेयर रॉकेट की तरह भागा, दिया 265% का रिटर्न; निवेशकों की हो गई मौज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Prime Focus Multibagger Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स ऐसे भी होते हैं जो निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका देते हैं. Prime Focus Limited ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर उभरा है. जिसने कम समय में ही जबरदस्त तेजी दिखाई है. 

सबसे खास बात यह है कि यह तेजी ऐसे दौर में आई है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और ओवरऑल मार्केट में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं, इस मल्टीबैगर स्टॉक के विषय में…

चर्चा में बनी हुई है कंपनी 

हाल के समय में प्राइम फोकस के शेयरों में आई तेजी के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं. जिनमें बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी चर्चा भी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 46 करोड़ से ज्यादा शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी थी. जिसमें फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भी संभावित निवेशकों में शामिल बताए गए थे.

उनके करीब 12.5 लाख शेयर लेने की बात सामने आई थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने अब तक निवेश पूरा किया है या नहीं. लेकिन इस खबर ने निवेशकों के बीच उत्साह जरूर बढ़ाया है.

मजबूत रिटर्न से निवेशकों को किया मालामाल

हाल के महीनों में कंपनी शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो, इसने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है. स्टॉक ने 347.80 रुपये का अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी छुआ है.

आखिरी 6 महीनों में इसमें करीब 88.08 की तेजी देखने को मिली है, जबकि एक साल में यह लगभग 265 फीसदी तक उछल गया है. जो इसे एक मजबूत मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में पेश करता है.

क्या करती है कंपनी?

प्राइम फोकस लिमिटेड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी एक प्रमुख कंपनी है. जो पर्दे के पीछे रहकर फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी प्रोग्राम और विज्ञापनों को आकर्षक बनाने का काम करती है.

कंपनी खासतौर पर VFX, एनीमेशन और प्रोडक्शन से जुड़े काम संभालती है. जिससे कंटेंट को बेहतर और हाई-टेक लुक दिया जा सके.

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

बीएसई पर आखिरी कारोबारी दिन प्राइम फोकस के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. शेयर 0.97 प्रतिशत या 3.25 रुपये की गिरावट के साथ 331.35 रुपये पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. 

दिन का इंट्रा डे हाई 340 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 347.80 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 85.84 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 25,712.45 करोड़ रुपये आंकी गई है.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों पर रखें नजर! बड़े ऑर्डर मिलने से चमक सकती है किस्मत, जानिए डिटेल 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment