लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज स्ट्रेट से बेधड़क निकलेंगे इस देश के जहाज, ईरान ने कर दिया खुली छूट का ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव तेज हो गया है. जंग के चलते पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. इसी बीच शनिवार को ईरान ने अपने पड़ोसी मुल्क इराक को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने को लेकर खुली छूट दे दी है. तेहरान की ओर से कहा गया कि जंग में इराक के लोग उनके साथ खड़े हुए हैं, ऐसे में उनके ऊपर कोई भी प्रतिबंध नहीं लागू होगा. 

इराक को होर्मुज से गुजरने मिली खुली छूट

अल जजीरा ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि इराक को होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से आवाजाही की अनुमति बनी रहेगी. IRGC के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फघारी ने इराकियों की तारीफ की. उन्होंने कहा, जंग में ईरान के लोगों के साथ वह मजबूती के साथ खड़े रहे हैं. इब्राहिम ने आगे कहा, ‘हमारे साथ भाईचारा निभाने वाला इराक होर्मुज ऑफ स्ट्रेट पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध से मुक्त रहेगा. उनके जहाज यहां से बिना किसी रोक टोक के आवाजाही कर सकेंगे.’

इब्राहिम ने अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर कायरतापूर्ण हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘ईरान की राष्ट्रीय और इस्लामी संप्रभुता पर क्रूर हमला किया गया है. जिसमें महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को निशाना बनाया गया. स्कूल, हॉस्पिटल और सार्वजनक सेवा संस्थानों पर भी दुश्मन देशों की ओर से अटैक किए गए.’

ट्रंप ने 48 घंटे में होर्मुज खोलने की दी चेतावनी

अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (4 अप्रैल) को ईरान को फिर चेताया है कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज ऑफ स्ट्रेट को नहीं खोला गया या समझौता नहीं किया गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप का यह बयान तब आया, जब ईरान के बुशहर परमाणु ठिकाने को अमेरिका और इजरायल ने निशाना बनाया था. हमले में एक शख्स की मौत हुई थी. वहीं, तेहरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स को मार गिराने का दावा किया है. 

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, समय तेजी से खत्म हो रहा है. ईरान को समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए पहले ही समय दिया गया था, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. अगर डेडलाइन पार होती है तो ईरान पर अमेरिका कहर बनकर टूटेगा.’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment