लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Anuppur Building Collapse:तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें – Anuppur Building Collapse Two Dead, Several Injured, Debris Removal Underway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम तीन मंजिला इमारत गिरने के 13 घंटे के बाद भी मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। रात भर मलबा हटाने का काम चलता रहा और अभी भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दौरान रात को ही अनूपपुर के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली। अब तक रेस्क्यू टीम ने दो लोगों के शव बाहर निकाले हैं इसके साथ ही लगातार रेस्क्यू  जारी है। मौके पर रात भर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री मौके पर उपस्थित रहे। 

 




Trending Videos

Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway

राहत व बचाव कार्य जारी।
– फोटो : अमर उजाला


एसडीआरएफ, प्रशासन व पुलिस बल मौके पर उपस्थित

रात में ही यहां एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जो कि अब रेस्क्यू कार्य तेज कर रही है। अब तक टीम ने दो मृतकों  के शव बाहर निकाले हैं। मृतक के नाम हनुमानदिन यादव( 55) निवासी कोतमा और  रामकृपाल यादव (38) फूनगा बनगवा। मृतके परिजनों में शोक की लहर है। घर वाले आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।


Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway

रात में राहत-बचाव कार्य में जुटे जवान।
– फोटो : अमर उजाला


जब इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, उस वक्त खुदाई चल रही थी

कोतमा बस स्टैंड के समीप स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। साथ ही लॉज के बगल में नए निर्माण के लिए नींव की खुदाई भी की जा रही थी। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। एक दम से तेज आवाज सुनकर लोग कांप उठे।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर


Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway

कोतमा अग्रवाल लॉज हादसा।
– फोटो : अमर उजाला


‘पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई’

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज आवाज आई तो हमलोग डर गए। देखा तो इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई थी। जिसने भी सुना हैरान रह गया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते हुए दिखे। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तुरंत आ गया। 

 


Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway

जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
– फोटो : अमर उजाला


जानें इस दुर्घटना पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

रात में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का बयान दुर्घटना को लेकर आया। एसपी ने शुरुआत में कई लोगों की फंसे होने की आशंका जताई थी। दो लोगों की मौत हुई है। घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में इलाज जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन से जल्द सर्वे की उठी मांग


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मोस्ट पावरफुल वुमन में स्मृति ईरानी और आलिया का नाम शामिल, जानें फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में कौन है अव्वल? – Smriti Irani Alia Bhatt Kriti Sanon Feature In Fortune Indias Most Powerful Women 2026 List

Up:कशिश का आज जन्मदिन, एक दिन पहले साथी छात्र ने मार डाला, सीटी स्कैन रूम में 10 मिनट में कत्ल; पूरी टाइमलाइन – Pilibhit Murder Fellow Student Killed Kashish Murdered In Ct Scan Room Within 10 Minutes Full Timeline

Delhi:सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कर कराएं फोर्स फीडिंग, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर की गई मांग – A Petition Has Been Filed In The Delhi High Court Seeking Hospitalisation And Force Feeding Of Sonam Wangchuk

विश्व युवा कौशल दिवस:योगी बोले-पहले यूपी में नौकरी नहीं थी, निकलती भी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर लग जाती – Cm Yogi To Honor 21 Youth Icons On World Youth Skills Day Mous With Industries Also To Be Signed

Mp Cabinet:मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी – Mp Cabinet Reshuffle: Animal Husbandry Department Portfolio Withdrawn From Lakhan Patel In Mohan Cabinet; Gove

West Bengal:’कुलपति जेल में दिखें तो हैरान न हों’, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर मंत्री ने ऐसा क्यों कहा? – West Bengal Don’t Be Surprised If You See A Vice-chancellor In Jail Why Did The Minister Say This

Leave a Comment