अभिनेता नाना पाटेकर का वीरवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। जिससे फिल्म जगत समेत सभी तरफ शोक की लहर है। बता दें कि किसी कलाकार का किसी शहर से रिश्ता हमेशा वर्षों पुराना हो, यह जरूरी नहीं। कभी-कभी कुछ दिन या कुछ सप्ताह भी ऐसी यादें छोड़ जाते हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। अभिनेता नाना पाटेकर का शिमला से जुड़ा रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा। साल 2024 में नाना पाटेकर फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग के लिए पहली बार शिमला पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की टीम के कई अन्य कलाकार भी थे। शूटिंग के दौरान शिमला की वादियां फिल्म के पर्दे के साथ-साथ कलाकारों की यादों का भी हिस्सा बन गईं।