लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Atript Sapna Bhatt Poetry Tum Kahan Ho – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अतृप्त और सपना भट्ट की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अतृप्त, जिसका अर्थ है-  जो तृप्त या संतुष्ट न हो, भूखा। प्रस्तुत है सपना भट्ट की कविता- तुम कहाँ हो

भीतर कहीं एक कोमल आश्वस्ति उमगती है


कि सुख लौट आएंगे।

उसी क्षण व्यग्रता सर उठाती है


कि आख़िर कब?

जो कहीं नहीं रमता वह मन है,


जो प्रेम के इस असाध्य रोग


से भी नहीं छूटती वह देह।

अतृप्त रह गयी इच्छाएँ


आत्मा के सहन में अस्थियों की तरह


यहाँ वहाँ बिखरी पड़ी हैं,


जिनका अन्तर्दन्द्व तलवों में नहीं


हृदय में शूल की तरह चुभता है।

अपनी देह में तुम्हारा स्पर्श


सात तालों में छिपा कर रखती हूँ।


मेरी कंचुकी के आखिरी बन्द तक आते आते


तुम्हे संकोच घेर लेता है।

हमारा संताप इतना एक-सा है


ज्यों कोई जुड़वां सहोदर।

जानते हो न


बहुत मीठी और नम चीजों को


अक्सर चीटियाँ लग जाती हैं,


मेरे मन को भी धीरे धीरे


खा रही हैं तुम्हारी चुप्पी अनवरत।

प्रेम करती हूँ सो भी


इस मिथ्या लोक लाज से कांपती हूँ।


जबकि जानती हूँ कि


लोग घृणा करते भी नहीं लजाते।

किसी को दे सको तो अभय देना


मुझ जैसे मूढमति के लिए


क्षमा से अधिक उदार कोई उपहार नहीं।

पहले ही कितनी असम्भव यंत्रणाओं से


घिरा है यह जीवन।

सौ तरह की रिक्तताओं में


अन्यंत्र एक स्वर उभरता है।


देखती हूँ इधर स्वप्न में कुमार गन्धर्व गा रहे हैं


उड़ जाएगा हंस अकेला।

मैं एकाएक अपने कानों में


तुम्हारी पुकार पहनकर


हर ऋतु से नङ्गे पांव तुम्हारा पता पूछती हूँ।

कैसी बैरन घड़ी है


किसी दिशा से कोई उत्तर नहीं आता।

तुम कहाँ हो?


मुझे तुम्हारे पास आना है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Upsssc Exam:अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं – Upsssc Exam: Subordinate Services Selection Commission Releases Exam Calendar—find Out When Exams Will Begin

Accident:सूरत के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में भिड़ंत, सात लोगों की मौत; कई घायल – Maharashtra State Road Transport Corporation Buses Collide Near Surat Several Dead Many Injured

‘हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते’, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत; पैप्स को देख दिया ये रिएक्शन – Kangana Ranaut Supports Ranveer Singh Amid Don 3 Controversy At Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Launch Event

Rajasthan Politics Hanuman Beniwal Sends Legal Notice To Bjp Chief Madan Rathore Demands Apology – Jaipur News – Rajasthan:हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा लीगल नोटिस, कहा

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज, फिर हरा हो गया 26/11 आतंकी हमले का जख्म – Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Release Film Starring Kangana Ranaut Girija Oak Hit Theater On 12th June

48 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर मिला शव:जब सबने छोड़ दी आश तब खुद सामने आ गई पवन की लाश, रविवार को हुआ था हादसा – Boy Dead Body Found In Bhudgarhi Canal In Ghaziabad

Leave a Comment