लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रिपोर्ट:दुनिया के 34 करोड़ से अधिक बच्चों पर मंडराया गंभीर खतरा, यूनिसेफ की सूखा और भुखमरी की चेतावनी – Unisef Report Over Drought Hunger For Children Environment Climate Change

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने वैश्विक जलवायु संकट को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। कहा है कि प्रशांत महासागर में तापमान बढ़ने से दुनिया भर का मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव से भारत समेत करीब 100 देशों के 34.7 करोड़ से अधिक बच्चों की जिंदगी, सेहत और पढ़ाई पर सीधा संकट गहरा गया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि 2026-2027 का अल नीनो इतिहास के सबसे गंभीर दौर में से एक साबित हो सकता है।

रिपोर्ट में यूनिसेफ ने क्या कहा है?

यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के चलते अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा पड़ने, तो कई जगहों पर अप्रत्याशित बाढ़ आने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर कमजोर परिवारों और मासूम बच्चों पर पड़ेगा। सूखाग्रस्त इलाकों में फसलों के नष्ट होने से भुखमरी और गंभीर कुपोषण का खतरा बढ़ेगा, जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया, हैजा और डेंगू जैसी जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं के कारण लाखों बच्चों की पढ़ाई ठप होने और स्कूलों के बंद होने का अंदेशा है।

पहले से तैयारी की अपील

यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल के अनुसार, बच्चों के लिए अल नीनो सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं है। इसका सीधा मतलब भुखमरी, कुपोषण, साफ पानी की कमी और गंभीर बीमारियों का फैलना है। एजेंसी ने प्रभावित देशों से स्वच्छ पेयजल, जीवनरक्षक पोषण किट, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन राहत तंत्र को तत्काल मजबूत करने की अपील की है, ताकि करोड़ों मासूमों के बचपन को इस मौसमी तबाही से सुरक्षित रखा जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, 40 प्राथमिकता वाले देशों में 4.11 अरब डॉलर की जरूरत है, जिसमें से केवल 1.28 अरब डॉलर ही मिले हैं, यानी 69 फीसदी की कमी है।

भारत समेत एशिया प्रशांत में 19 करोड़ बच्चे आ सकते हैं चपेट में

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा खतरा भारत समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र है, जहां सबसे अधिक लगभग 19 करोड़ बच्चे असामान्य सूखे या बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। पूर्वी व दक्षिणी अफ्रीका में 4.1 करोड़ और लातिन अमेरिका में करीब 4.1 करोड़ बच्चे इसके असर से जूझेंगे। फिलीपीन, कोलंबिया, फिजी और पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में गंभीर सूखे से खेती बर्बाद होने और पानी की भारी किल्लत होने का डर है। वहीं, सोमालिया और हॉर्न ऑफ अफ्रीका के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने से नदियां उफान पर आ सकती हैं, जिससे पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:एमपीसी के फैसले से पहले बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 450 अंक फिसला – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

राजस्थान:उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला – Udaipur Bhindar Narda Government School Ceiling Plaster Collapse Three Children Injured

मौसम अपडेट:राजस्थान में 12 अक्तूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार – Rajasthan Weather Update Western Disturbance Rain Night Temperature October 12 Bikaner Jaipur Shekhawati

दिल्ली में आग का तांडव:दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू – Fire Breaks Out At Two Plastic Granules Manufacturing Factories In Delhi

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:दुनियाभर में 300 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’ की कमाई, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कुछ ऐसा हाल – Box Office Collection Drishyam 3 Day 5 Ajay Devgn Movie The Vvaan Hanuman Ansh Digger Prem Keetanu Mirzapur Th

नौकरी:सुप्रीम कोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू – Supreme Court Jca Recruitment 2026: Registration Begins Today For 250 Junior Court Assistant Posts

Leave a Comment