लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Argentina Vs Benin Live Score:अर्जेंटीना और बेनिन के बीच ऐतिहासिक मुकाबला जारी, मेसी की नजरें गोल दागने पर – Argentina Vs Benin Football Live Score Updates: Lionel Messi Farewell Last Match Result Photos

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

05:16 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: 10वें मिनट में मेसी के सम्मान में पूरा स्टेडियम हुआ भावुक

10वें मिनट में मेसी के सम्मान में स्टेडियम में बेहद भावुक नजारा देखने को मिला। बेनिन के खिलाड़ियों समेत मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने मेसी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया।

05:08 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: पांचवें मिनट में बेनिन को फ्री-किक, रोमेरो ने फाउल पर जताई नाराजगी

पांचवें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने विपक्षी खिलाड़ी से गेंद छीन ली, लेकिन रेफरी फर्नांडो वेहार के फाउल देने पर वह गुस्से में नजर आए। बेनिन को मिली लंबी दूरी की फ्री-किक को अर्जेंटीना के डिफेंडर ने आसानी से रोक दिया।

05:05 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना ने पहले मिनट से दिखाए तेवर, अल्वारेज और डी पॉल ने बनाया दबाव

अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया।

05:02 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: मेसी को बेनिन की ओर से मिला खास तोहफा, मुकाबला शुरू हुआ

मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है।

04:49 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: स्कालोनी बोले- उनकी कमी खलेगी

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की विदाई से पहले उनकी जमकर तारीफ की। स्कालोनी ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल मैदान पर मेसी जैसा प्रभाव पैदा करने वाला कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मेसी टीम के लिए एक अविश्वसनीय उदाहरण हैं। वह सबसे पहले पहुंचते हैं, सबसे आखिर में जाते हैं और अपनी फिटनेस से लेकर हर मुकाबले की तैयारी तक का पूरा ध्यान रखते हैं। स्कालोनी ने कहा कि मेसी के मैदान पर खेल को देखकर ही समझ आता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथियों को उनके व्यक्तित्व की वे खूबियां भी दिखाई देती हैं, जो उन्हें टीम के लिए सबसे बेहतरीन उदाहरण बनाती हैं।

04:40 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: मेसी की विदाई पर रोनाल्डिन्हो का खास संदेश

अर्जेंटीना के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले मेसी के पूर्व बार्सिलोना साथी रोनाल्डिन्हो ने भावुक संदेश के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रोनाल्डिन्हो ने कहा कि मेसी ने अपने देश और राष्ट्रीय टीम के लिए सब कुछ दिया है। उन्होंने मेसी के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा कि दोनों ने बचपन के सपने को पूरा किया और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व चैंपियन बनने की खुशी हासिल की। रोनाल्डिन्हो ने मेसी को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नाम अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में दर्ज है।

04:33 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: मेसी को रिवर प्लेट ने किया सम्मानित, मिला क्लब की मानद सदस्यता का दर्जा

लियोनल मेसी को अर्जेंटीना के लिए अपने आखिरी मुकाबले से पहले रिवर प्लेट की ओर से खास सम्मान दिया गया। क्लब के अध्यक्ष ने मेसी को मानद सदस्यता, एक स्मृति पट्टिका और उनके नाम वाली जर्सी भेंट की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर के इस भावुक मौके पर उन्हें मिले इस सम्मान ने विदाई की शाम को और खास बना दिया।

04:28 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: मेसी हुए भावुक, टीम बस से उतरते वक्त छलके आंसू

लियोनेल मेसी के लिए अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी मुकाबला भावुक कर देने वाला पल बन गया। टीम बस के स्टेडियम पहुंचने के दौरान मेसी की आंखों में आंसू नजर आए। अर्जेंटीना को कई यादगार जीत दिलाने वाले मेसी अब आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे और फैंस की आवाज में गूंजने वाले ‘मेसी… मेसी…’ के नारों को सुनेंगे। अर्जेंटीना के प्रशंसक इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

04:26 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जारी

अर्जेंटीना: ई. मार्टिनेज, एन. टैग्लियाफिको, एन. ओटामेंडी, सी. रोमेरो, ए. गियाय, आर. डी पॉल, ए. मैक एलिस्टर, ई. फर्नांडीज, एल. मेसी, जे. अल्वारेज, एल. मार्टिनेज।

बेनिन: एम. डांजिनू, टी. ओउरो, वाई. रोश, एम. तिजानी, एल. ओमोरे, हसाने, एस. डी’अल्मेडा, जे. ओलायटान, यामिरू, आर. अलोको, ए. तोसिन।

04:24 AM, 07-Oct-2026

Argentina vs Benin Live Score: मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में जश्न का माहौल

मेसी के विदाई मुकाबले से पहले ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल पूरी तरह सज चुका है। स्टेडियम में फैंस का उत्साह चरम पर है और माहौल बेहद शानदार नजर आ रहा है। मुकाबला शुरू होने से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अब सभी की नजरें उस पल पर टिकी हैं, जब मेसी आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुर्खियां:चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष हमलावर, वृंदावन में चार छात्रों की मौत; चार साल बाद भुवनेश्वर की वापसी – Top Headlines Opposition Offensive Against Election Commission Students Die Vrindavan Bhubaneswar Comesback

कैसे बची कैप्टन स्मित की जान?:’लगातार बह रहा था खून, होंठ भी पड़ गए थे नीले’; अब डॉक्टर ने खुद बताई हकीकत – Israeli Dentist Reveals How 45-minute Emergency Care Saved Captain Smit Machchhar’s Life After Flydubai Attack

दिल्ली:पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश; एफआईआर – Delhi: Young Woman From The Northeast Mistreated

आज का राशिफल:मेष, सिंह और मकर के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की – Today Prediction Horoscope Of 07 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:विरद और प्रेम नारायण ‘पंकिल’ की कविता- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं – Aaj Ka Shabd Virad Prem Narayan Pankil Ki Kavita Mujhko Chhodo Manmeet

महाराष्ट्र:नागपुर में नौ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की – Maharashtra Nagpur Man Betaen To Death By Mob After Assaults Of Minor Girl

Leave a Comment