लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका में भारतीय पायलट स्मित को सम्मान:आतंकी हमले के दौरान दिखाई थी सूझबूझ; प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश – Us House Introduces Resolution To Honor Indian Pilot Smit Machchhar For Foiling Terror Attack

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। स्मित ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 पर हुए आतंकी हमले के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाते हुए विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह प्रस्ताव अमेरिकी सांसद जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने पेश किया है। प्रस्ताव के जरिए स्मित मच्छार के साहस और उनकी जिम्मेदारी के साथ लिए गए फैसलों को सम्मानित करने की पहल की गई है।

आतंकी हमले के दौरान दिखाई सूझबूझ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान विमान को आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा। ऐसे मुश्किल हालात में भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके फैसले ने विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की। इस घटना के बाद स्मित की बहादुरी और पेशेवर क्षमता की चर्चा हुई।

जांच में अब तक क्या पता चला? 

इस्राइल, यूएई और सऊदी अरब के अधिकारियों ने फ्लाईदुबई की घटना को आतंकी हमला बताया है। लेकिन अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या हमला करने वाले को-पायलट ने अकेले यह कदम उठाया या वह किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था। एबीसी न्यूज ने जांच की जानकारी रखने वाले अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि जांचकर्ताओं का मानना है कि ओमान के को-पायलट ने किसी बड़े संगठन का हिस्सा होने के बजाय अकेले ही यह काम किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है।

हमम अल-हम्मामी ने पूछताछ में क्या बताया? 

बाद में, रॉयटर्स ने बताया कि हमम अल-हम्मामी से पूछताछ में पता चला कि उसने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश करने की योजना बनाई थी। यह भी पता चला कि अल-हम्मामी ने इस साल की शुरुआत में तेल अवीव में एक और प्लेन क्रैश करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उस योजना को छोड़ दिया।

इस प्लेन में दुबई से तेल अवीव जा रहे 174 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर इस्राइली थे। कैप्टन स्मित मच्छार ने समय रहते कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों ने अल-हम्मामी को काबू में कर लिया। इसके बाद, यात्री के तौर पर यात्रा कर रहे फ्लाईदुबई के दो पायलटों ने प्लेन का कंट्रोल संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पत्नी और उसके प्रेमी पर बरसाईं गोलियां:फिरोजाबाद में पति ने महिला को आशिक संग शराब पीते पकड़ा; दोनों गंभीर – Bullets Fired At Wife And Her Lover In Firozabad.

वायरल वीडियो:जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला – Viral Video Jaya Bachchan Pushes Away Reporters Microphone During Delhi Opposition Protest

ट्रिपल मर्डर:पैसों को लेकर झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकला प्लंबर, फिर लौटकर कर दिए तीन कत्ल, तस्वीरें – Dehradun Triple Murder Plumber Stormed Out Of House In Rage After Dispute Over Money Then Returned For Killin

‘चुनाव आयोग ने बेनकाब किया झूठ’:राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, 300 सांसदों के दावे पर क्या कहा? – Bjp-sudhanshu-trivedi-sharp-attack-on-rahul-gandhi-over-india-bloc-eci-protest-300-mps-meeting-gyanesh-kumar

अवामी लीग से सुलह के लिए बांग्लादेश सरकार तैयार?:पीएम रहमान के सलाहकार बोले- बस स्वीकार करनी होगी जिम्मेदारी – Bangladesh-awami-league-reconciliation-zahed-ur-rahman-sheikh-hasina-pm-tarique-rahman-adviser

हरमनप्रीत के बाद कौन संभालेगा कमान?:मंधाना रेस में सबसे आगे, इन दो से मिल सकती है चुनौती; उपकप्तान कौन होगा? – Harmanpreet Kaur Steps Down: Frontrunners For India Womens Captaincy And Vice Captaincy; Mandhana Jemimah List

Leave a Comment