रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जाकर कई कंटेस्टेंट प्यार में पड़े हैं। यहां किसी के बीच दुश्मनी देखी गई है तो कुछ के बीच दोस्ती हुईं। वहीं, कुछ जोड़ियां बनकर निकली हैं। फिलहाल बिग बॉस का 20वां सीजन चल रहा है। शो में स्काउट उर्फ तन्मय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर चर्चा हो रही है। दरअसल, यंग डीएसए से बात करते हुए स्काउट ने ऐसा संकेत दिया कि उनके मन में लव गिल के लिए कंफ्यूज्ड फीलिंग है। इस पर कुछ नेटिजंस नाराजगी जता रहे हैं तो कुछ स्काउट के बचाव में आए हैं।
