लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जेलर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, रजनीकांत का स्वैग और विद्या बालन का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- इतिहास रचेगा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींच लिया है. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रजनीकांत के सिग्नेचर स्वैग, दमदार अंदाज और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है. वहीं एक्ट्रेस विद्या बालन ने लाइमलाइट लूट ली है. विद्या बालन का बिल्कुल नया और शानदार अवतार देखने को मिला है.

फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है.

रजनीकांत के साथ नजर आ रहीं विद्या एक असरदार लुक में दिखाई दे रही हैं. छोटे हेयरस्टाइल, डार्क स्टाइलिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फैंस के मन में एक्साइटेमेंट पैदा कर रहा है. फिल्म में विद्या को कांता के किरदार में देखा गया. विद्या और रजनीकांत को साथ में स्क्रीन पर देखना रोमांचक एक्सपीरियंस है. दोनों एक्टर्स पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं. विद्या का ये अनोखा अवतार फिल्म में एक नई परत जोड़ रहा है. वहीं रजनीकांत के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म को एक्साइटिंग बना रही है. 

यहां देखें ट्रेलर

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

ट्रेलर में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आ रहे हैं. फैंस को मोहनलाल का लुक भी शानदार लग रहा है. यूजर ने लिखा- ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है. पहली तमिल फिल्म बनेगी जो 1000 करोड़ की कमाई करेगी. वहीं एक यूजर ने लिखा- रजनीकांत 75 साल के हैं और अभी भी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. जब लिजेंड रूल कर रहा है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है. रजनीकांत को 75 साल की उम्र में इस तरह के रोल में देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

वहीं यूजर्स ऋतिक रोशन की एंट्री से भी काफी एक्साइटेड दिखे. उनका बैकशॉट ट्रेलर में दिखा. 

ये भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने ली तबु से 566.67% ज्यादा फीस, इस एक्टर को मिले सिर्फ इतने लाख

जेलर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, रजनीकांत का स्वैग और विद्या बालन का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- इतिहास रचेगा

जेलर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, रजनीकांत का स्वैग और विद्या बालन का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- इतिहास रचेगा

जेलर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, रजनीकांत का स्वैग और विद्या बालन का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- इतिहास रचेगा

फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment