रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है. रूस ने कीव के नॉर्दन ब्रिज पर हमला किया है. मॉस्को की तरफ से यूक्रेन की राजधानी पर हमले से काफी नुकसान हुआ है. ब्रिज पर आकर ड्रोन ब्लास्ट की वीडियो सामने आई है. ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
वायरल हो रहे वीडियो में जैसे ही ड्रोन से पुल पर हमला होता है वो आग की लपटों में आ जाता है और वहां पर काले धुएंका गुबार उठता दिखाई दे रहा है. उस समय ब्रिज पर कार भी चल रही थीं. इस हादसे से दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
जर्मनी के चांसलर आए हैं कीव
रूस से ड्रोन से हमला ऐसे समय में किया है जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव आए हुए हैं. उनके आने पर शहर में रेड सायरन बज रहे थे. तब धमाकों की आवाज सुनाई दी और एयर सिस्टम एक्टिव हो गए.
Footage of a Russian attack drone slamming into the busy Pivnichnyi Bridge in Ukraine’s capital, Kyiv, today. https://t.co/HhZZArcHFH
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) October 4, 2026
दूसरी बार पुल को बनाया निशाना
रूस ने नॉर्दन ब्रिज को दूसरी बार अपना निशाना बनाया है. इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार को कीव के साउदर्न ब्रिज पर 24 घंटे से भी कम में पांच बार हमला किया था. साउदर्न ब्रिज पर हमले से सड़क यातायात पर असर पड़ा है.
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर रूसी हमले कीव को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं.कीव नीपर नदीं के किनारे बसा हुआ है, जिस तरह से रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है उससे शहर का संपर्क प्रभावित हो रहा है.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने नॉर्दर्न ब्रिज पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वहां से सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आवाजाही होती थी, इसलिए उसे निशाना बनाया गया.ओदेसा बंदरगाह की तरफ ले जाए जा रहे दो कार्गो जहाजों पर हमला किया गया है.
ये भी पढ़ें: SIR विवाद: ‘रिटायरमेंट के दिन…’, जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक


