दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस में तैनात 12 सिलेक्शन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद का वर्तमान कार्यभार तत्काल प्रभाव से सौंप दिया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिन अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा गया है, उनमें कनाट प्लेस के एसडीपीओ के रूप में तैनात विवेक भगत का नाम भी शामिल है।
दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुचारू बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिलने से विभिन्न जिलों और यूनिट्स में कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में और अधिक तेजी आएगी।
