लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:प्रदेश में मौसम ने ली एक बार फिर करवट, हवाओं के साथ बारिश और ओले; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी – Up: Weather In The State Has Taken A Turn Once Again, With Winds Accompanied By Rain And Hail; Alert Issued Fo

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 उत्तर प्रदेश में अक्तूबर के पहले हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट लिया है। सोमवार को तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह से बादल सक्रिय दिखे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम तक अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।


अयोध्या और प्रतापगढ़ में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। प्रतापगढ़ में ओले गिरने की भी सूचना मिली। बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर इस पूरे सप्ताह बना रहेगा। गरज-चमक और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस मौसमी बदलाव का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने की संभावना है।

ट्रफ रेखा और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला है माैसम

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार, झारखंड और बंगाल तक बनी है। इसके साथ वातावरण में नमी और दिन में हो रही हीटिंग तथा सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयोग से मौसम में बदलाव आया है। इन मौसमी परिस्थितियों से बादल सक्रिय हुए और प्रदेश में बारिश व तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टोल प्लाजा पर फास्टैग से दो बार कटा टैक्स, रिफंड देने से किया मना:उपभोक्ता आयोग ने ठोका ₹6,800 का जुर्माना – Double Toll Charge Refund Refused: Haryana Man Wins Rs 6800 Compensation In Consumer Court

हूती विद्रोहियों की एयरलाइंस को चेतावनी:कहा- सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ानों से बचें; यमन में तेज हुई जंग – Houthis-warn-international-airlines-against-operating-in-saudi-airspace-conflict-in-yemen-intensifies

यूपी:राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से क्या बदल जाएगी मोदी कैबिनेट की सूरत? दो मंत्री देंगे इस्तीफा; आगे क्या – Up-rajya-sabha-election-bjp-candidates-hardeep-puri-bl-verma-to-resign-modi-cabinet-expansion-what-next

चाइना ओपन:दर्शक को गेंद लगने के बाद मेदवेदेव अयोग्य घोषित, जोकोविच फाइनल में पहुंचे; क्या है पूरा मामला? – Medvedev Disqualified After Hitting Spectator With Ball, Djokovic Reaches China Open Final

दिल्ली पुलिस में फेरबदल:एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, उपराज्यपाल ने सौंपा अतिरिक्त डीसीपी का प्रभार – Delhi Police Acp Vivek Bhagat Promoted Lieutenant Governor Assigns Additional Dcp Charge

यूपी:चुनाव से पहले सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट, दिसंबर में शीतकालीन सत्र में है तैयारी – Up: Government May Introduce Another Supplementary Budget Before Elections, Preparations Underway For Winter S

Leave a Comment