लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एविएशन:इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर होगा महंगा; घरेलू उड़ानों के लिए क्या बदलाव? – Indigo Hikes Fuel Charges Again As Atf Prices Surge Over 14%, Domestic Flyers To Pay Up To ₹1,300

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। यह बदलाव 6 अक्तूबर 2026 से लागू होगा। एयरलाइन के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में एटीएफ की कीमत में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और इसकी लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। बढ़ती ईंधन लागत की भरपाई के लिए इंडिगो ने दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों का फ्यूल चार्ज बढ़ाकर 375 रुपये से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर कर दिया है।

इंडिगो के अनुसार, हवाई ईंधन के दाम में मासिक वृद्धि 14 फीसदी से अधिक हो गई है। हवाई ईंधन एयरलाइन के परिचालन खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। यह एयरलाइन की लागत संरचना और नेटवर्क अर्थशास्त्र को प्रभावित करता है। घरेलू उड़ानों के लिए अब ईंधन शुल्क दूरी के आधार पर 375 रुपये से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर होगा। इससे पहले अप्रैल में इंडिगो ने घरेलू ईंधन शुल्क में संशोधन किया था। तब यह शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये प्रति सेक्टर तक था। 5 अक्तूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे बीएसई पर इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविशन के शेयर 4927.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयरों में 0.12 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ेगा बोझ?

0 से 500 किलोमीटर की दूरी के लिए अब 375 रुपये का शुल्क लगेगा, जो पहले 275 रुपये था। 501 से 1,000 किलोमीटर के लिए यह 600 रुपये हो गया है, जो पहले 400 रुपये था। 1,001 से 1,500 किलोमीटर की उड़ानों पर 900 रुपये और 1,501 से 2,000 किलोमीटर पर 1,150 रुपये लगेंगे। 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए यात्रियों को 1,300 रुपये का ईंधन शुल्क देना होगा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए क्या हैं नई दरें?

सार्क मार्गों पर 500 किलोमीटर तक के लिए 1,000 रुपये का शुल्क लगेगा। लंबी सार्क उड़ानों के लिए यह शुल्क 3,000 रुपये होगा। दक्षिण पूर्व एशिया, जीसीसी, पश्चिम एशिया और उत्तर व पूर्व एशिया के मार्गों पर 5,500 रुपये का शुल्क तय किया गया है। अफ्रीका के लिए यह शुल्क 6,000 रुपये और यूरोप के लिए 10,000 रुपये होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ…वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Python Swallows Monkey At Taj’s East Gate

‘लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा’:एशियाड में भारतीय पहलवानों के नतीजों से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह – ‘womens Performance Was Not Good Enough’, Brij Bhushan Singh Unhappy With India’s Wrestling Show At Asiad 2026

राजस्थान:जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ – Wife’s Body Found On The Same Bed Where Her Husband Had Hanged Himself—family Devastated Within Three Months

‘रात 10 बजे के बाद क्यों बढ़ता है डर’?:महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को दिखाया आईना – Supreme Court Tough On Women Safety Holds Mirror To Delhi Police Asks Why Fear Rises Soon As It Strikes 10 Pm

सीईसी, एसआईआर और बैलेट पेपर:कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाईं तीन शर्तें, सरकार से कहा- इससे कम पर समझौता नहीं – Congress President Reiterates Three Conditions, Tells Government No Compromise On Anything Less.

‘पैरों में गिरकर माफी मांगेगा’:दरोगा को धमकाता दिखा दबंग, ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल – Video Of A Police Officer Being Mistreated During A Parking Dispute In Greater Noida Goes Viral

Leave a Comment