लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन – Protest Outside Parliament Street Police Station

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

3 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने रविवार रातभर थाने के बाहर डेरा डाले रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों वहां से हटाना शुरू किया और कई प्रदर्नकारियों को हिरासत में लिया।

सीजेपी ने की एफआईआर की मांग

महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संस्थापक सौरभ दास और रतना दास रविवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस पर एसीपी विवेक भगत को बचाने और एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को सोमवार दोपहर 12 बजे तक एफआईआर दर्ज करने का समय दिया।

संसद मार्ग थाने पर ‘आप’ का प्रदर्शन

महिला पत्रकारों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में रविवार को संसद मार्ग थाने के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आम लोगों की शिकायत पर पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज करती है, लेकिन पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत होने पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने पुलिस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भारद्वाज ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने भी शिकायत के आधार पर कानून के मुताबिक कार्रवाई और एसीपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रात 10 बजे के बाद क्यों बढ़ता है डर’?:महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को दिखाया आईना – Supreme Court Tough On Women Safety Holds Mirror To Delhi Police Asks Why Fear Rises Soon As It Strikes 10 Pm

सीईसी, एसआईआर और बैलेट पेपर:कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाईं तीन शर्तें, सरकार से कहा- इससे कम पर समझौता नहीं – Congress President Reiterates Three Conditions, Tells Government No Compromise On Anything Less.

एविएशन:इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर होगा महंगा; घरेलू उड़ानों के लिए क्या बदलाव? – Indigo Hikes Fuel Charges Again As Atf Prices Surge Over 14%, Domestic Flyers To Pay Up To ₹1,300

‘पैरों में गिरकर माफी मांगेगा’:दरोगा को धमकाता दिखा दबंग, ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल – Video Of A Police Officer Being Mistreated During A Parking Dispute In Greater Noida Goes Viral

अमेरिका में Ai हुआ बैन:ट्रंप ने बनाई सुपर इंटेलिजेंस फोर्स, क्यों लिया गया यह फैसला? जानें दिग्गजों की राय – Trump Forms Super Intelligence Force Led By Jay Clayton: Us Rebrands Ai, Sets Up New Taskforce

बंगाल:राज्यसभा टिकट मिलने के एक दिन बाद भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, बोलीं- जनसेवा ही मेरा सम्मान – Bjp Rajya Sabha Candidate Koel Mallick West Bengal Join Bjp

Leave a Comment