लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन मर्डर केस:सास से माफी- पति का गुस्सा शांत कैसे करें? सिया ने चैटजीपीटी पर सवाल सर्च कर रची थी पूरी साजिश – Ketan Agarwal Murder Case Siya Chatgpt Search Forensic Team Recover Data Chargesheet

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के लोहगढ़ किले की चट्टान से घाटी में गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत एक साधारण हादसा नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से रचा गया एक भयानक षड्यंत्र था—यह  खुलासा पुणे पुलिस द्वारा दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से हुआ है। इस मामले में पुलिस ने सिया गोयल, उसके साथी चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ डिजिटल सबूत इकट्ठा किए हैं। आरोपियों ने अपराध का कोई भी सबूत न छूटे, इसके लिए मोबाइल से कई मैसेज पूरी तरह मिटा दिए थे। हालांकि, साइबर फॉरेंसिक टीम ने 1,801 चैट का डेटा रिकवर कर लिया है, जिसमें व्हाट्सएप से डिलीट की गई 11 बहुत महत्वपूर्ण बातचीत भी शामिल हैं। इसके अलावा चैटजीपीटी पर की गई 81 सर्च, व्हाट्सएप पर 367, इंस्टाग्राम पर 248, स्नैपचैट पर 128 और बायोमी व फेसबुक जैसे अन्य ऐप्स के डेटा की भी फॉरेंसिक टीम ने गहन जांच की है।

1801 चैट फोरेंसिक टीम ने की रिकवर

पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार, 18 जून को जिस स्थान से केतन को नीचे घाटी में धकेला गया, उस जगह की रेकी सिया ने काफी दिन पहले ही कर ली थी। 31 मई को वह केतन को लोहगढ़ घुमाने ले गई थी। वहां बने बांध के पानी और कुदरती नजारों को देखने के बहाने उसने केतन को चट्टान के बिल्कुल किनारे पर खड़ा कर दिया और पीछे से अलग-अलग कोणों से उसकी तस्वीरें लीं। पुलिस को पूरा संदेह है कि हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए ही यह पूरी तैयारी की जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि 14 जून को भी सिया ने उसे लोहगढ़ से नीचे धकेलने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसकी योजना सफल नहीं हो पाई थी।

सिया ने चैटजीपीटी पर क्या-क्या सर्च किया?

मामले की जांच में सबसे हैरान करने वाला पहलू आरोपियों के इंटरनेट सर्च का सामने आया है। केतन की मां के साथ विवाद होने के बाद सास से भावनात्मक माफी कैसे मांगी जाए और पति का गुस्सा कैसे शांत किया जाए — यहां से लेकर पति की मौत के बाद दुख का नाटक कैसे रचा जाए और संवेदनाएं कैसे जताई जाएं, इसकी सलाह सिया ने सीधे चैटजीपीटी से मांगी थी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद समाचार पत्रों में खबरें किस तरह छपती हैं और क्या पुलिस सचमुच मिटाई गई चैट ढूंढ सकती है, इसकी भी जानकारी गूगल पर तलाशी गई थी।

फिल्मों का भी लिया सहारा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस पूरी साजिश को रचते समय ‘बदला’, ‘इत्तेफाक’, ‘हिट: द फर्स्ट केस’ और ‘चोर निकल के भागा’ जैसी सस्पेंस और अपराध पर आधारित फिल्मों का सहारा लिया गया था। लोगों के दिमाग से खेलकर उन्हें गुमराह कैसे किया जाए, इससे जुड़े पॉडकास्ट भी सुने गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि साल 2025 में लोहगढ़ में ही हुई एक पर्यटक की मौत की घटना और मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड की विस्तृत जानकारी आरोपियों ने इंटरनेट पर पढ़ी थी। इस अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 9,200 वीडियो खंगाले, जिससे पता चला कि घटना के समय वहां मौजूद अन्य पर्यटकों के कैमरों में भी ये आरोपी कैद हो गए थे।

केतन ने अपनी महिला दोस्त से साझा की थी परेशानी

चार्जशीट में दर्ज गवाही के अनुसार, घटना से एक महीने पहले 16 मई को केतन अपनी एक पुरानी महिला दोस्त के घर गया था। उसकी सगाई के मौके पर मिलने गए केतन ने परेशान होकर सिया के व्यवहार के बारे में बताया था। उसने अपनी उस दोस्त के सामने अपना दर्द बयां किया था कि सिया को शराब की लत लग चुकी है, वह उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाती है और उसने अपनी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी झूठ बोला है।

सिया के बर्थडे पर सप्राइज देने वाला था केतन

एक तरफ जहां सिया के दिमाग में हत्या की योजना चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ केतन उसके जन्मदिन के लिए बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा था। 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए उसने महाबलेश्वर के एक बड़े होटल में 25 कमरे और एक प्राइवेट स्विमिंग पूल बुक किया था। इसके लिए 3 लाख रुपये का खर्च आने वाला था और केतन ने 50 हजार रुपये अग्रिम भी दे दिए थे। व्हाट्सएप पर ‘जून 19 बर्थडे सेलिब्रेशन’ नाम से एक खास ग्रुप भी बनाया गया था। हालांकि, जिसने उसके लिए इतनी बड़ी तैयारी की थी, उसकी 18 जून को लोहगढ़ से गिरकर मौत होने के बाद सिया उसके अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची। पुणे पुलिस ने चार्जशीट में मजबूत टेक्निकल और डिजिटल सबूत जोड़े हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तमिलनाडु उपचुनाव:उदयनिधि स्टालिन पर एफआईआर दर्ज, बच्चे को प्रचार में शामिल करने का आरोप; क्या है पूरा मामला? – Tamil Nadu Bypoll Fir Against Udhayanidhi Stalin Over Alleged Use Of Child In Election Campaign

‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’:अल-कायदा की फ्लाईदुबई जैसे और हमले करने की धमकी, अमेरिका-इस्राइल को लेकर क्या कहा? – Fight Is Not Over Yet Al Qaeda Threatens More Attacks Like Flydubai One What Did Say Regarding Us And Israel

यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य:सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर – Up Is The 5th Largest Exporting State; Bhadohi Carpets Make A Significant Contribution.

यूपी सियासत:अखिलेश ने लगाया नारा ‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान’, गठबंधन पर बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है – Akhilesh On Alliance He Says It Is Not About Seats, But About Victory

नमाज की बात कहकर गया सह-पायलट:पीछे से किया हमला; मच्छार ने नेतन्याहू को बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था? – Co Pilot Left Citing Prayers Returned And Attacked Captain What Machar Tell Netanyahu About Happened That Day

हिमाचल:भारत में 1987 से पहले जन्मा नेपाल मूल का व्यक्ति भारतीय, देना होगा पासपोर्ट; जानें पूरा मामला – Himachal High Court Indian Citizenship Before 1987 Passport Police Verification

Leave a Comment