लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, उसके पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में अल-कायदा से जुड़े लोगों की तस्वीरें और दूसरी संदिग्ध सामग्री मिली है. रिपोर्टों के मुताबिक, हमाम अल-हमामी ओमान का नागरिक है. कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि उसका जन्म UAE में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई बताई गई हैं. उसने अपनी जिंदगी का एक हिस्सा UAE में बिताया.

उसके नाम से जुड़ी लिकंडिन प्रोफाइल में लिखा है कि उसने ओमान एयर में करीब सात साल काम किया. इसके बाद वह Royal Air Maroc से भी जुड़ा था. बाद में वह फ्लाईदुबई में को-पायलट के तौर पर काम करने लगा.

ओमान एयर में भी सामने आई थी सुरक्षा चिंता

CNN के मुताबिक, हमाम को 2024 में ओमान एयर में फ्लाइट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था. सूत्रों ने इसकी वजह उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर पैदा हुई सुरक्षा चिंता बताई. रिपोर्ट के मुताबिक, उसे एयरलाइन से पूरी तरह बाहर करने के बजाय दूसरी, गैर-उड़ान भूमिका में रखा गया था. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उस समय उसकी सुरक्षा संबंधी जानकारी दूसरी एयरलाइनों या संबंधित देशों की एजेंसियों के साथ किस स्तर तक साझा की गई थी.

सोशल मीडिया पर क्या मिला?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमाम से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिनमें अल-कायदा से जुड़े लोगों को दिखाया गया था. एक वीडियो में बोइंग 737 मैक्स के कॉकपिट से अलग-अलग विमानों की रिकॉर्डिंग दिखाई देती है. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो के आखिर में अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और 2009 में CIA अधिकारियों की हत्या करने वाले हमले से जुड़े हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरें दिखाई देती हैं. इन पोस्ट को लेकर भी जांच जारी है. सोशल मीडिया प्रोफाइल बाद में हटा दिए गए थे.

मक्का, मदीना और यरूशलम की AI तस्वीर भी पोस्ट हुई

रिपोर्टों के मुताबिक, दूसरे पोस्ट में AI से बनाई गई एक तस्वीर थी, जिसमें मक्का, मदीना और यरूशलम को एक चमकती हुई रेखा से जोड़ा गया था. इसके साथ एक ऐसी कविता सुनाई दे रही थी जिसमें मौत और अपमान से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि, इन पोस्ट का घटना से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी जांच से होनी बाकी है.

महिलाओं को लेकर भी पुराने पोस्ट

CNN के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमाम के पुराने और अब हटाए जा चुके सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं को लेकर काफी सख्त विचार दिखाई देते थे. कुछ पोस्ट में उसने शादी के बाद पत्नी के काम नहीं करने और नकाब पहनने जैसी अपनी पसंद का जिक्र किया था. कुछ पोस्ट में उसने पुरुषों और महिलाओं के साथ काम करने वाली जगहों का भी विरोध किया था. CNN ने 2021 और 2022 के करीब 3,000 हटाए गए पोस्ट का विश्लेषण करने की बात कही है. इन पोस्ट से उसके निजी और धार्मिक विचारों के बारे में संकेत मिलते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया विचारों और किसी आपराधिक घटना के बीच सीधा संबंध जांच के बिना स्थापित नहीं किया जा सकता.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. इसी दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई. UAE की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय कैप्टन स्मित माछर घायल हुए. यात्रियों और विमान में मौजूद दूसरे क्रू सदस्यों ने स्थिति को संभालने में मदद की. UAE की जनरल सिविल एविऐशन ऑथोरिट ने बाद में कैप्टन स्मित माछर के सुरक्षित UAE लौटने और इलाज जारी रहने की जानकारी दी.

आतंकी कनेक्शन की भी जांच

UAE के अटॉर्नी जनरल ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किसी आतंकी गतिविधि या मकसद से जुड़ी थी या नहीं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या हमले की पहले से योजना बनाई गई थी या किसी दूसरे व्यक्ति या संगठन की इसमें भूमिका थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा था कि शुरुआती जानकारी में हमाम के कथित कट्टरपंथी विचारों की बात सामने आई है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment