लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती:हिंगोली में तीन घंटे के भीतर दो बार लगे भूकंप के झटके, नांदेड़ तक हलचल – Maharashtra Earthquake: Two Tremors Hit Hingoli In Three Hours, Strong Shaking Felt In Nanded; What Happened?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में शनिवार सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी। हिंगोली जिले के हिंगोली और वसमत इलाकों में करीब तीन घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 7:47 बजे आया। इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। झटकों का असर पड़ोसी नांदेड़ जिले में भी महसूस हुआ। डर के कारण कई लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए।

हिंगोली में कब-कब महसूस हुए भूकंप के झटके?


  • शनिवार सुबह से हिंगोली और वसमत इलाके में भूकंप के झटकों का सिलसिला चलता रहा। 

  • पहला झटका 7:47 बजे महसूस हुआ। इसकी तीव्रता 3.3 रही। 

  • दूसरी बार 10 बजे फिर एक और हल्का झटका महसूस हुआ। 

क्या नांदेड़ में भी कांपी धरती?

हिंगोली में आए भूकंप का असर नांदेड़ में भी महसूस किया गया। शनिवार सुबह नांदेड़ शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज झटका महसूस हुआ। जमीन हिलने का एहसास होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग सुरक्षित खुले स्थानों पर पहुंच गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नांदेड़ में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, लगातार झटकों से लोगों में काफी डर देखा गया।

क्या इससे पहले भी महसूस हुआ था भूकंप?

हिंगोली इलाके में पिछले कुछ समय से भूकंप के हल्के झटके महसूस होते रहे हैं। गुरुवार 1 अक्तूबर की रात करीब 9:41 बजे वसमत तहसील के पांगरा शिंदे इलाके में भी जमीन हिलने और तेज आवाज आने की बात सामने आई थी। हालांकि, उस घटना का तकनीकी रिकॉर्ड सिस्मोग्राफ में दर्ज नहीं हुआ था। इसके करीब 48 घंटे बाद शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उस समय तेज आवाज के साथ घरों, बर्तनों और लकड़ी के सामान में कंपन महसूस होने की बात सामने आई।

प्रशासन ने लोगों से क्या अपील की?

लगातार झटकों के बाद हिंगोली और नांदेड़ जिला प्रशासन सतर्क है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन की ओर से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने को कहा है। शनिवार सुबह आए पहले भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। इसके बाद तीन और झटके महसूस हुए। नांदेड़ में भी इसका असर दिखा। अभी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधि ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मातृभूमि:क्या पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह? काट-छांट के बाद सरकार से मिली मंजूरी – Salman Khan War Drama Film Maatrubhumi Reportedly Gets Govt Clearance After China Portrayal Toned Down

रामबन बस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी:राहत के लिए निकली क्यूआरटी गाड़ी भी पलटी, नौ जवान घायल; एक यात्री की मौत – Bus En Route For Relief And Rescue Operations In Ramban Meets With An Accident.

कौन हैं प्रणवी उर्स?:पिता-भाई को देखकर गोल्फ में बढ़ी दिलचस्पी, किस तरह एशियन गेम्स में रचा इतिहास? जानें – Who Is Pranavi Urs? Indian Golfer Who Clinched Historic Gold At Asian Games Know Profile And Stats

मेरठ का नीला ड्रम कांड:सजा के बाद जेल में ये काम करेंगे मुस्कान और साहिल, इस रंग के कपड़े पहनेंगे दोनों कातिल – Meerut Saurabh Murder Case Muskan And Sahil Will Prison Uniforms And Perform Manual Labor After Sentencing

तिकुनिया कांड:गनर हटाने और धमकियों के बीच पांच साल में आठ गवाह मुकरे; चार किसानों और पत्रकार की हो गई थी मौत – Lakhimpur Kheri Tikunia Violence Amidst Withdrawal Of Security Threats Eight Witnesses Turned Hostile 5 Years

फर्जी पहचान, तुर्किये की नागरिकता और ड्रग्स का नेटवर्क:भारत कैसे लाया गया नवप्रीत, गृह मंत्री ने क्या बताया? – Drug Network Kingpin Navpreet Singh Brought Back To India Home Minister Amit Shah Tells

Leave a Comment