अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज शुक्रवार को आखिरकार यह सिनेमाघरों में सज गई है। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन।

2 of 5
दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में भी जमकर बिक्री हुई थी। वैसे भी ये अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म थे, जिसका अंत जानने के लिए फैंस भी बेकरार थे। आज रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की है। इसने अब तक खबर लिखे जाने तक 66.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इसके आंकड़ों में अभी और बढ़ोतरी होगी।

3 of 5
दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया
अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
फिल्म ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी जिसने पहले दिन 43.70 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत
अब ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 66.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अब ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। रात तक इसके आंकड़ों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। ग्राफिक्स के जरिए देखिए ‘दृश्यम 3’ से पहले अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली टॉप 5 फिल्में।

4 of 5
अजय देवगन की फिल्में
– फोटो : अमर उजाला
विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे अजय देवगन
- अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी की है।
- कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं।
- फिल्म को फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर के तौर पर पेश किया गया है।

5 of 5
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने कितना कमाया
‘दृश्यम 3’ के साथ आज 2 अक्तूबर को वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ भी रिलीज हुई है। लेकिन अजय देवगन की फिल्म के आगे वीर पहाड़िया की फिल्म जैसे गायब सी हो गई है।
जहां एक तरफ ‘दृश्यम 3’ की ग्रैंड शुरुआत हुई है, वहीं ‘प्रेम कीटाणु’ के लिए पहले दिन काफी खराब रहा। फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 1.18 करोड़ की कमाई की है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज इसी तरह बरकरार रहता है या ‘प्रेम कीटाणु’ कोई चमत्कार करती है।
ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा: एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार, बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो


