अभिनेत्री नुसरत भरूचा की टीम ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि बाली में हुए हादसे में उन्हें रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। अब अभिनेत्री का मुंबई में स्पाइन सर्जरी होनी है। इससे पहले नुसरत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रेचर पर नजर आईं।

स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाती दिखीं नुसरत
नुसरत भरूचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री को मुंबई के एक अस्पताल में एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी मां भी शामिल हैं, और दोस्त उनके साथ नजर आए।
नुसरत को बाली में हुए हादसे के बाद पहले वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिनेत्री की स्पाइन सर्जरी की जाएगी।
