लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Drishyam 3 BO Day 1 Prediction: ‘दृश्यम 3’ बनेगी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? खतरे में शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का फाइनल चैप्टर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ और ‘दृश्यम 3’  फाइनली 2 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हाल के सालों की सबसे पसंदीदा बॉलीवुड फैंचाइजी में से एक होने की वजह से लोगों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि प्री-सेल्स में इसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. फ़िल्म की ताबड़तोड़ हुई एडवांस बुकिंग से साफ लग रहा है कि ये फिल्म अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी और ये शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. यहां ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन जानते हैं.

‘दृश्यम 3′ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘दृश्यम 3’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर हालात बहुत अच्छे लग रहे हैं. इसने ओपनिंग डे की प्री-सेल्स से ही सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ब्लॉक सीटों के साथ 31.65 करोड़ की कमाई कर ली है और बिना ब्लॉक सीटों के साथ इसने 27.92 करोड़ कमा लिए हैं

ऐसे में यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57-62 करोड़ रुपये की जबरदस्त नेट कलेक्शन केसाथ ओपनिंग कर सकती है. क्राइम थ्रिलर फिल्म के लिए ऐसे आंकड़े किसी सपने जैसे होते हैं, और यह हैरानी की बात है कि यह आंकड़ा हासिल करना भी मुमकिन लग रहा हैय

अजय देवगन को मिलेगी पहली 50 करोड़ की ओपनिंग?
‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही खूब माहौल सेट हो चुका था और इसे पहले दिन खूब दर्शक मिलने की उम्मीद है. वहीं अगर ये फिल्म  50 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये अजय देवगन के करियर की पहली 50 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी.

पठान का तोड़ेगी रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि ‘दृश्यम 3’ के 50 से 60 करोड़ की ओपनिंग करने पर ये शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ के 57 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे सकती है और इसी के साथ ये बॉलीवुड की छठी सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. हालांकि असली आंकड़े तो आज रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

भारत में बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़
  • जवान – 75 करोड़
  • स्त्री 2 – 64.8 करोड़
  • एनिमल – 63.8 करोड़
  • पठान – 57 करोड़
  • वॉर – 53.35 करोड़
  • वॉर 2 – 52.5 करोड़
  • ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़
  • हैप्पी न्यू ईयर – 44.97 करोड़

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment