लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विमान में चाकूबाजी:ग्रोक ने कैप्टन स्मित मच्छार के नाम का किया गलत अनुवाद, यूजर्स के लताड़ने पर मानी गलती – Grok Translation Error Turns Flydubai Captain Smit Machchhar Into Captain Mosquito Smith

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। हालांकि, पीएम मोदी की पोस्ट का ग्रोक द्वारा किया गया अनुवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया।

ग्रोक ने हिंदी में लिखे ‘मच्छार’ शब्द का शाब्दिक अर्थ लेते हुए कैप्टन के नाम को “Captain Mosquito Smith” के तौर पर ट्रांसलेट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एआई के इस अनुवाद की जमकर आलोचना की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

ग्रोक के अनुवाद में लिखा आया “Captain Mosquito Smith is a hero.” यूजर्स ने तुरंत इस गलती की ओर ध्यान दिलाया। लोगों ने कहा कि यहां ‘मच्छर’ किसी सामान्य शब्द के तौर पर नहीं, बल्कि कैप्टन स्मित मच्छार के सरनेम के रूप में इस्तेमाल हुआ था। एक यूजर ने इस अनुवाद को बेहद खराब बताते हुए प्रतिक्रिया दी, जबकि दूसरे ने कहा कि इस गलती के वायरल मीम बनने की पूरी संभावना है।

 

पीएम मोदी ने कैप्टन की बहादुरी को सराहा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें एक नायक बताया था। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने और बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे। घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा हुई।

Grok ने बाद में मानी अपनी गलती

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद ग्रोक ने अपनी गलती स्वीकार की। एक यूजर को जवाब देते हुए एआई ने कहा “हां, बहुत खराब काम था” और बताया कि हिंदी शब्द ‘मच्छर’ का अंग्रेजी अर्थ ‘mosquito’ होता है। इसी वजह से उसने नाम को गलत तरीके से “Mosquito Smith” में बदल दिया। इसके बाद ग्रोक ने पीएम मोदी की पोस्ट का संशोधित अनुवाद जारी किया। इसमें कैप्टन का नाम सही तरीके से ‘कैप्टन स्मित मच्छार’ लिखा गया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा को सही संदर्भ में पेश किया गया।

सही अनुवाद में क्या कहा गया?

सुधारे गए अनुवाद में कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताते हुए कहा गया कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। इसमें उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचने और बड़ी दुर्घटना टलने की बात भी कही गई। ग्रोक ने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी दोहराई।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोविंदा-कोमल रानी: डेटिंग रूमर्स के बीच चीची संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, दिखाई ‘रूपा’ की पहली झलक – Komal Rani Swarnkar Govinda Upcoming Movie Roopa First Look Out Amid Their Dating And Linkup Rumours

एलपीयू हिंसा:मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ गिरफ्तार, मंडी से धरा गया नाबालिग; अब तक 12 काबू – Lpu Violence Minor Student Arrested From Mandi Photo Viral 12 Arrested So Far

दिल्ली ट्रैफिक व्यवस्था की बदेलगी सूरत:इमरजेंसी वाहनों के लिए खुद बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, पार्किंग का लगेगा पता – A Green Corridor Will Be Created For Emergency Vehicles In Delhi

44 साल का इंतजार होगा खत्म?:महिला हॉकी टीम का चीन से सामना, स्वर्ण और ओलंपिक टिकट दांव पर; किसका पलड़ा भारी – India Vs China Womens Hockey Asian Games 2026 Final: Ind Vs Chn Live Streaming Telecast Preview

झारखंड में दो सड़क हादसों में चार की मौत:ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, तीन बाइक सवारों ने गंवाई जान; चालक फरार – Four Dead In Two Road Accidents In Jharkhand Car Rams Into Trailer From Behind Three Bikers Lose Lives

प्रोजेक्ट सनकैचर: स्पेस पहुंचे गूगल के Ai चिप्स, सैटेलाइट का सफल लॉन्च; क्या अंतरिक्ष में बनेंगे डेटा सेंटर? – Google Takes Ai Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched

Leave a Comment