लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर दुकानदार UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज मांगता है, तो आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग पेमेंट करने का तरीका बदल सकते हैं. एक नए सर्वे में UPI यूजर्स से पूछा गया कि अगर 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर दुकानदार आपसे एक्स्ट्रा पैसे मांगते हैं, तो क्या करेंगे?

लोकलसर्किल्स के सर्वे में शामिल सिर्फ 14% UPI यूजर्स ने कहा कि वे एक्स्ट्रा चार्ज देने के बावजूद भी UPI से पेमेंट जारी रखेंगे. वहीं बाकीnलोगों ने दूसरे ऑप्शनों की ओर जाने यानी कैश, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक ट्रांसफर जैसे ऑप्शन अपनाने की बात कही. यह सर्वे ऐसे समय में आया है, जब 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होगा.

अगर दुकानदार एक्स्ट्रा पैसे मांगे तो क्या करेंगे?

लोकलसर्किल्स ने 291 जिलों के UPI यूजर्स से इस मुद्दे पर सर्वे किया. हालांकि, इस सर्वे में 67,000 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिलीं, जबकि खास तौर पर एक्स्ट्रा चार्ज से जुड़े सवाल पर 31,206 लोगों ने जवाब दिया. इस सर्वे में 76% लोगों ने बताया कि अगर दुकानदार UPI पेमेंट पर उनसे एक्स्ट्रा रकम की मांग करता है, तो ऐसे में वे दूसरे ऑप्शन की ओर जा सकते हैं. 

  • 27% लोगों ने कैश से पेमेंट करने की बात कही.
  • 26% लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे.
  • 14% लोग डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे.
  • 4% लोग बैंक ट्रांसफर, NEFT या IMPS का ऑप्शन चुनेंगे.
  • 9% लोग बिना एक्स्ट्रा चार्ज वाला दूसरा ऑप्शन मांगेंगे.
  • सिर्फ 14% लोग एक्स्ट्रा पैसा देकर UPI इस्तेमाल करते रहने को तैयार थे.
  • 2% लोग खरीदारी टालने या रद्द करने की बात कह चुके हैं.
  • 4% लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया.

बड़े पेमेंट में UPI से दूरी बना सकते हैं लोग

दरअसल, सर्वे मेंलंबे समय के पेमेंट व्यवहार को लेकर भी सवाल किया गया. सर्वे में मौजूद लोगों से पूछा गया कि अगर 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा खर्च आता है, तो फ्यूचर में लोग पेमेंट के लिए किस माध्यम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करेंगे. 37,654 प्रतिक्रियाओं में से 26% लोगों ने क्रेडिट कार्ड और इतने ही लोगों ने कैश का इस्तेमाल करने की बात कही.

वहीं 13% लोग डेबिट कार्ड और 11% लोग बैंक ट्रांसफर, NEFT या IMPS का ऑप्शन चुनना पसंद करेंगे. सिर्फ 20% लोगों ने कहा कि एक्स्ट्रा क्षहर्ज लगने के बाद भी बड़े पेमेंट के लिए UPI उनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला माध्यम बना रहेगा.

बैंक जॉब से आजादी, महिला ने 2 लाख का बांड भरकर छोड़ी 12 घंटे वाली नौकरी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment