लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज:अनुमति नहीं, जंतर मंतर के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग – Protest Against Cec Gyanesh Kumar Today; Barricading On All Roads Leading To Jantar Mantar.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।



बृहस्पतिवार को किसी भी आम व्यक्ति को जंतर मंतर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जनपथ की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। पैदल आने वाले लोगों को भी बैरिकेड के आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पहुंचने वाले कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अंदर जाने की अनुमति मांगी। उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया।

प्रदर्शनकारी बोले, मांगों को लेकर पहुंचेंगे

प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों के अनुसार, वे अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पहुंचेंगे। प्रदर्शनकारी राखी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया वापस लेने और मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को फिर शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

 दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और संभावित भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में करीब 3,000 से 4,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया है। 

अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए), राज्यसभा सदस्य मनोज झा और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दो अक्टूबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है। आयोजकों ने मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। 

पुलिस ने जंतर-मंतर और नयी दिल्ली जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरिकेड लगाए हैं। प्रवेश और निकास बिंदुओं तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि आवाजाही नियंत्रित की जा सके और बिना अनुमति भीड़ एकत्र न हो। प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आयोजकों ने चुनाव आयोग की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और उसके संचालन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे नागरिकों के मतदान के अधिकार को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।

पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लोगों से दो अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। बुधवार को एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण और मनोज झा ने संवाददाता सम्मेलन कर प्रदर्शन की घोषणा की थी।

प्रदर्शन में लोगों को जुटाने में लगे आप नेता


आम आदमी पार्टी ने लोगों से 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया है। पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया हटाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से शामिल होने की अपील की है। इस दौरान आप नेता मनीष सिसौदिया, सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने युवाओं से प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बचाने के लिए लोगों को जंतर-मंतर पहुंचना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया और इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दा बताया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि किसी सरकार को यह भरोसा हो जाए कि चुनाव में उसे जनता के वोट के जरिए सत्ता से हटाया नहीं जा सकता, तो उसकी जवाबदेही प्रभावित होगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि वोट का अधिकार नागरिकों को अपनी सरकार चुनने की ताकत देता है और इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी – 2 October 2026 Major Event 2026

घरेलू सैलानियों ने बदली तस्वीर:पर्यटन से 5.2 फीसदी जीडीपी, 8.46 करोड़ को रोजगार; किया पांच गुना ज्यादा खर्च – India-tourism-industry-domestic-tourists-uttar-pradesh-ayodhya-real-estate-growth

Dupahiya Season 2 To Pooja Meri Jaan And Oh My Dog Will Release On This Friday On Ott – Entertainment News: Amar Ujala

राशिफल 02 अक्तूबर:कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किन मामलों में मिलेगा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 02 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय:ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश? – Odi World Cup 2026 India Vs Pakistan Match Venue Date Time All You Need To Know

‘5297 ईडी मामलों में कितने कोर्ट पहुंचे?’:टीएमसी ने प्रवर्तन निदेशालय को घेरा, एजेंसी कार्रवाई पर उठाए सवाल – Tmc-slams-ed-over-cases-against-opposition-leaders-indranil-sen-case

Leave a Comment