लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गांधी जयंती की छुट्टी पर बैंक से लेकर शेयर बाजार तक, क्या बंद है और क्या खुला?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती मनाई जाती है. इस साल ये महात्मा गांधी की 157वीं जयंती होगी. हर साल की तरह इस साल भी इस मौके पर राष्ट्रीय छुट्टी रहने वाली है. इस दिन सरकारी से लेकर प्राइवेट तक कई संस्थान बंद रहते हैं. बैंक, शेयर बाजार और कई सरकारी संस्थान बंद रहते हैं. तो वहीं देशभर में ड्राई डे भी मनाया जाता है, यानी कि इस दिन सारी सरकारी और प्राइवेट शराब की दुकाने भी बंद रहने वाली हैं. हालांकि, कुछ ऑनलाइन सुविधाएं हैं जो चालू रहने वाली हैं. आइये जानते हैं इस दिन क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहने वाला है.

शेयर बाजार का क्या रहेगा हाल?
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहने वाला है. NSE और BSE पर कोई डील नहीं होगी. अब लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहने वाला है. क्योंकि गांधी जयंती शुक्रवार को है और इसके बाद अगले दो दिन शनिवार और रविवार है और वीकेंड पर शेयर बाजार वैसे भी बंद ही रहता है.

बैंक बंद रहेंगे या खुले?
गांधी जयंती के मौके पर तमाम सरकारी, निजी, विदेशी और सहकारी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी. इसका मतलब है कि बैंक जाकर होने वाले काम इस दिन नहीं हो सकेंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा ATM और कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) भी चालू रहेंगी.

स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
केंद्र सरकार के दफ्तरों में 2 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी. दिल्ली और नई दिल्ली के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों की लिस्ट में गांधी जयंती को राजपत्रित अवकाश रखा गया है. राज्य सरकार के दफ्तरों में छुट्टी संबंधित राज्य के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार होगी. हालांकि, ज्यादातर राज्यों में गांधी जयंती पर छुट्टी रहती है.

इसके अलावा स्कूल और कॉलेज भी 2 अक्टूबर को बंद रहने वाले हैं. हालांकि, कुछ शिक्षण संस्थान अपने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार फैसला ले सकते हैं. कुछ स्कूल-कॉलेज गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं.

प्राइवेट दफ्तर रहेंगे बंद?
प्राइवेट कंपनियों और व्यावसायिक संस्थानों के अपने नियम और कानून होते हैं. उनकी छुट्टी उनके अपने हॉलिडे कैलेंडर और काम की जरूरतों पर निर्भर करती है. कई कंपनियां इस दिन कर्मचारियों को छुट्टी देती हैं, लेकिन कुछ जरूरी सेवाओं वाले कार्यालय खुले रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की लिमिट की फिक्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment