{“_id”:”6abe490f20361b2023028b74″,”slug”:”fire-breaks-out-at-online-delivery-app-store-in-ghaziabad-2026-10-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गाजियाबाद: नीति खंड-1 में ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग, बराबर की दुकान भी चपेट में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:21 PM IST
नीति खंड-1 में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग लग गई। आग ने बराबर की दुकान को भी चपेट में लिया। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।

धू-धूकर जलता स्टोर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काला पत्थर रोड स्थित नीति खंड-1 में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बराबर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
