Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित केनरा बैंक की शाखाओं में स्नातक अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले अपनी पात्रता जांच लेनी चाहिए और उसके बाद ही आवेदन करना चाहिए।


