लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई. घटना के बाद विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे और इसे सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए गए हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट ने पहले सामान्य इमरजेंसी सिग्नल भेजा. इसके कुछ मिनट बाद 7500 कोड भेजा गया, जिसका इस्तेमाल विमान में संभावित गैर-कानूनी दखल या हाईजैक जैसी स्थिति बताने के लिए किया जाता है. इस सिग्नल के बाद इजरायल में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और लड़ाकू विमानों को भी तैयार किया गया. हालांकि, बाद की जानकारी में सामने आया कि विमान में हुई घटना को पायलटों के बीच झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है. रॉयटर्स के मुताबिक, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि यह हाईजैकिंग नहीं थी और इमरजेंसी सिग्नल पायलटों के बीच हुई मारपीट के दौरान भेजे गए थे.

पायलट पर चाकू से हमला करने का दावा

इजरायली मीडिया में पब्लिश यात्रियों के बयानों के अनुसार, उड़ान के दौरान यात्रियों ने चीखने की आवाजें सुनीं. कुछ यात्रियों ने कॉकपिट में खून देखा और एक पायलट पर चाकू से हमला किए जाने की बात कही. यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर कॉकपिट में पहुंचकर स्थिति को काबू में करने में मदद की. एक यात्री के मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा था. इस दौरान यात्रियों में काफी डर फैल गया और कुछ लोगों को लगा कि वे शायद बच नहीं पाएंगे.

विमान अचानक हजारों फीट नीचे गया

फ्लाइट ट्रैकिंग से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, विमान कुछ ही समय में करीब 14 हजार फीट नीचे चला गया. इसके बाद विमान को संभाला गया और उसे सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ दिया गया. वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. विमान में यात्रियों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग आंकड़े दिए गए हैं. कुछ रिपोर्टों में करीब 150 यात्रियों की बात है, जबकि अन्य रिपोर्टों में 174 यात्रियों और 27 बच्चों का जिक्र है. फ्लाईदुबई ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि विमान सुरक्षित रूप से तबूक पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

क्या यह आतंकी हमला था?

घटना के बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां इसके सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं. कुछ इजरायली मीडिया रिपोर्टों में यह आशंका जताई गई है कि एक पायलट ने जानबूझकर विमान को नीचे ले जाने की कोशिश की हो सकती है. एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने इसे बड़ी दुर्घटना टलने के तौर पर बताया है. हालांकि, अभी तक इस घटना को आधिकारिक रूप से 9/11 जैसा आतंकी हमला साबित नहीं किया गया है. इसी तरह, विमान को यात्रियों समेत जानबूझकर क्रैश करने की मंशा की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट में भी शुरुआती जानकारी के आधार पर पायलटों के बीच शारीरिक झड़प को घटना का कारण बताया गया है. फ्लाईदुबई ने फिलहाल इतना कहा है कि फ्लाइट में एक घटना हुई, विमान सुरक्षित रूप से तबूक में उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं. कंपनी ने कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच में सहयोग कर रही है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment