लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पहले मुझसे राइट्स लो…’ समय रैना के शो में उड़ा था अदनानी सामी का मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाले हैं. इसके प्रमोशन के लिए अभिनेता हाल ही में मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में पहुंचे थे. इस दौरान पैनल में बैठे एक पैनलिस्ट ने मशहूर सिंगर अदनानी सामी का जिक्र करते हुए उन पर एक जोक किया. इस पर अब अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है.

समय रैना के शो में उड़ा अदनान सामी का मजाक

आयुष्मान खुराना को अपनी फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन के लिए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में देखा गया. इस मूवी में अभिनेता एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो गलती से भारत आ जाता है और अपनी याददाश्त भूल जाता है. समय ने आयुष्मान से इस फिल्म की कहानी को लेकर पूछा था.

ये भी पढ़ें: ‘यू आर माइन…’ रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज

आयुष्मान ने बताया, ‘ये भारत की पहली देशभक्ति कॉमेडी वाली मूवी है. ये एक जासूसी फिल्म है, जिसमें मैं एक पाकिस्तानी जासूस हूं और वो इंडिया में आता है. उसकी याददाश्त चले जाती है और वो सोचता है कि वो भारतीय है. उसको देशभक्ति तो याद है, लेकिन देश कौन सा है वो भूल जाता है. इसके बाद कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ) नाम के पैनलिस्ट कहते हैं, ‘वो अदनान सामी है.’ ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं.

अदनान सामी बोले- पहले मुझसे राइट्स लो

इंडियाज गॉट लेटेंट के इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्लिप शेयर की गई है, जिसमें अदनान सामी पर जोक मारा गया है. इस पर अदनान ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘पहले मुझसे ‘राइट्स’ लो और फिर फिल्म बनाओ.’ गौरतलब है कि अदनान पहले पाकिस्तानी सिंगर थे. हालांकि साल 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की थी और तबसे वो भारत में ही रह रहे हैं.

पहले मुझसे राइट्स लो...' समय रैना के शो में उड़ा था अदनानी सामी का मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब

उड़ता तीर’ कब होगी रिलीज?

उड़ता तीर में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आएंगी. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन आकाश कौशिक और अमित मलिक ने मिलकर किया है. जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला, अचिन जैन, गुनीत मोंगा कपूर और अपूर्वा मेहता ने इसे प्रोड्यसूर किया है. आयुष्मान और सारा की ये मूवी 9 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: ‘यू आर माइन…’ रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment