लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बहुत बोल रहा है तू’, पैपराजी की इस हरकत पर भड़के रणबीर कपूर, वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ और लव एंड वॉर  को लेकर चर्चा में हैं. वहीं.  शनिवार रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ‘लव एंड वॉर’ के को-स्टार विक्की कौशल और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए. इस दौरान चारों ने पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए.

पैपराजी के सामने पोज देते वक्त शुरुआत में सभी का मूड काफी अच्छा नजर आया, लेकिन फोटो सेशन के आखिर में माहौल थोड़ा बदल गया. दरअसल, एक फोटोग्राफर लगातार रणबीर को आवाज देकर बुला रहा था, जिसके बाद एक्टर का रिएक्शन देखने लायक था.

पैपराजी की इस हरकत पर भड़के रणबीर कपूर
सोशल मीडिया पर इस आउटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली रेस्टोरेंट के बाहर साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान रणबीर ने ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक जींस पहनी थी, जबकि आलिया नियोन ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी सिंपल लुक में दिखे. 

जैसे ही रणबीर वहां से आगे बढ़े, एक फोटोग्राफर बार-बार उन्हें आवाज देकर आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहने लगा. इस पर रणबीर पीछे मुड़े और फोटोग्राफर से कहा, ‘बहुत बोल रहा है तू हां.’ रणबीर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’ 
बता दें, ये तिकड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ धमाल मचाने वाली है. फिल्म की कहानी को ज्यादा रिवील नहीं किया है. फिल्म से रणबीर, आलिया और विक्की का फर्स्ट लुक पोस्टर भी इसी हफ्ते जारी किए गए हैं. फिल्म 21 जनवरी साल 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

बता दें, रणबीर कपूर के पास आने वाले समय में दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. लव एंड वॉर के अलावा, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में वो राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी.  पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment